Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में काल का तांडव ! होली में पांच लोगों की मौत, एक की हालत नाज़ुक

Fatehpur News: फतेहपुर में काल का तांडव ! होली में पांच लोगों की मौत, एक की हालत नाज़ुक
Fatehpur Accident News: दो हादसों में पांच की मौत एक घायल, Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक की हालत नाज़ुक बताई जा रही है. चांदपुर थाना क्षेत्र में तीन की ट्रैक्टर से जबकि ललौली क्षेत्र में बाईकों की भिड़ंत से दो की जान चली गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई में जुट गई है.

फतेहपुर की होली में मौत का तांडव, पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है. पहली घटना रविवार देर रात चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा गांव की है जहां होली का खेत में मनोरंजन कर रहे तीन लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए जबकि दूसरी घटना सोमवार ललौली क्षेत्र की है जहां दो बाईकों की आपस में भिड़ंत हुई और मौके पर दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक अस्पताल में नाज़ुक हालत में हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेज कर कार्रवाई में जुट गई है.

चांदपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर तीन की हुई मौत

फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा गांव में खेतों की कटाई करने गए मजदूरों की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक दपसौरा गांव के राम बहादुर की फसल काटने को लेकर मनोज निषाद (45) पुत्र रामखेलावन निवासी रूरा अपने दो मजदूर साथियों मैयादीन निषाद (60) निवासी दपसौर और रूरा निवासी कल्लू (30) के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली और थ्रेसर के साथ पहुंचा था.

fatehpur_news_asp_vijay_shankar_mishra
फतेहपुर एएसपी विजय शंकर मिश्र : फोटो साभार पुलिस

बताया जा रहा है कि काफी देर सभी ने खेत में बैठकर शराब और मुर्गा पार्टी करते रहे की इसी दौरान खेत का मालिक राम बहादुर मनोज का ट्रैक्टर लेकर जाने लगा तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में बैठे मजदूरों के ऊपर चढ़ गया जिससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल अवस्था में मैयादीन और कल्लू को जिला अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचे से पहले मैयादीन ने रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि कल्लू की ईलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई. इस घटना में राम बहादुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. 

ललौली में दो बाईकों की भिड़ंत दो की मौत, एक की हालत नाज़ुक

फतेहपुर में होली के मनोरंजन ने कई घरों को उजाड़ दिया है. ललौली थाना क्षेत्र के खटौली के समीप चक रसूलपुर मोड़ के पास तेज़ रफ्तार बाईकों की आपस में भिड़ंत से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक की हालत जिला अस्पताल में नाज़ुक बताई जा रही है.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

जानकारी के मुताबिक नीरज प्रजापति (22) पुत्र राजकुमार निवासी लदीगंवा और दूसरी बाइक पर राजन रैदास (20) पुत्र रामबली निवासी खटौली साथ ही शिवम रैदास (18) पुत्र कल्लू नवासी महाखेड़ा की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी की नीरज और राजन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजन की बुआ का लड़का शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि गंभीर रूप से घायल शिवम का जिला अस्पताल में इलाज जारी है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे में शनिवार को दिवाली के लिए पटाखे तैयार करते समय एक घर...
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा

Follow Us