Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Local News: फतेहपुर में डीजे की धुन में नाचते हुए चली गई युवक की जान ! शादी की सालगिरह में हुआ था शामिल

Fatehpur Local News: फतेहपुर में डीजे की धुन में नाचते हुए चली गई युवक की जान ! शादी की सालगिरह में हुआ था शामिल
फतेहपुर में डीजे में डांस करते हुए छोटू दाएं की मौत : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में डीजे की धुन में डांस करते हुए अचानक युवक की जान चली गई. कुछ ने इसे करंट का झटका कहा तो किसी ने हत्या का आरोप लगाया. मामला मलवां थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव का है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

फतेहपुर डीजे में डांस करते हुए युवक के निकल गए प्राण 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दोस्त की भाई की सालगिरह में डीजे की धुन में डांस करते हुए युवक की अचानक मौत हो गई. मामला मंगलवार रात मलवां (Malwan) थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव का है.

जानकारी के मुताबिक छोटेलाल उर्फ़ छोटू (26) पुत्र रमेश पटेल डीजे में डांस करते हुए अचानक नीचे गिर गया आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कर्रवाई में जुट गई है. 

क्या करंट लगने से हुई युवक की मौत? 

फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के बेनीपुर मजरे सरायंशहजादा का रहने वाला छोटेलाल उर्फ़ छोटू (26) पुत्र रमेश पटेल अपने दोस्त धीरज लोधी निवासी करसवां थाना मलवां के भाई की शादी की सालगिरह में गया था.

बताया जा रहा है कि देर रात करीब 11 बजे डीजे में करंट उतरने से युवक उसकी चपेट में आ गया. मौके पर मौजूद लोग उसको अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

परिजन छोटू को लेकर घर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं कुछ लोग इसे इसे साइलेंट हार्ड अटैक बता रहे हैं. 

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

छोटू के परिजन घटना को बता रहे हैं हत्या

मलवां थाना क्षेत्र के करसवां गांव में डीजे में डांस करते हुए छोटू की मौत को कुछ लोग करंट की चपेट से मौत बता रहे हैं तो कुछ इसे साइलेंट हार्ड अटैक कह रहे हैं वहीं छोटेलाल उर्फ़ छोटू के परिजन इस घटना को हत्या बता रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

मलवां थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने कहते हैं कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने की बाद की मामले का खुलासा करते हुए आगे की कर्रवाई की जायेगी.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us