Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में सड़क हादसे का शिकार हुए दो सगे भाई ! दुर्घटना में हुई मौत, घर में पसरा मातम

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में सड़क हादसे का शिकार हुए दो सगे भाई ! दुर्घटना में हुई मौत, घर में पसरा मातम
फतेहपुर सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई. घटना चांदपुर (Chanpur) थाना क्षेत्र के चांदपुर की है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है.

फतेहपुर में ट्रैक्टर ने छीन ली दो भाइयों की जिंदगी

उत्तर (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई. घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है. जानकारी के मुताबिक चांदपुर थाना (Chanpur Thana) क्षेत्र के चांदपुर में बीच रास्ते ट्रैक्टर अचानक मुड़ने लगा जिससे बाइक सवार दोनों भाई उसी में भिड़ गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों को अमौली सीएचसी भेजा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है साथ ही फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है.

एक झटके में चली गई दो भाइयों की जान

फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र के सठिगवा गांव निवासी देवेंद्र सिंह परिहार (45) अपने छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह परिहार (33) के साथ किसी काम से चांदपुर गए थे. बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब नौ बजे वापस लौटते समय रास्ते में एक ट्रैक्टर चालक अपनी गाड़ी को मोड़ रहा था तभी बाइक सवार दोनों भाई उसी में भिड़ गए.

road_accident_in_fatehpur
फतेहपुर सड़क हादसा : Image Credit Original Source

भिड़ंत इतनी जोरदार थी की दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों भाईयों को घायल देख ट्रैक्टर चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक घटना स्थल पर पुलिस अचानक पहुंच गई दोनों को घायल अवस्था में देख अमौली सीएचसी लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कर्रवाई में जुट गई है.

ट्रैक्टर से मौत का लगा परिवार में ग्रहण, 15 साल पहले भाई की हुई थी मौत

फतेहपुर के सठिगवा निवासी देवेंद्र और धर्मेंद्र की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया सभी का रो रो कर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि देवेंद्र ने शादी नहीं की थी जबकि छोटे भाई की शादी काफी पहले हो गई थी. उसकी पत्नी का नाम सीमा है और उसके दो बेटियां काव्या (13) और रागिनी (7) वर्ष की हैं.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

जानकारी के मुताबिक देवेंद्र लखनऊ में रखकर इलेक्ट्रीशियन का काम करता था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव आया था. बताया जा रहा है कि 15 साल पहले दोनों के बड़े भाई दरोगा की भी ट्रैकर से मौत हुई थी. पुलिस इस मामले में ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us