Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh News: डिजिटल मोहब्बत में लुट गई युवती की अस्मत ! देवरिया से पहुंची फतेहपुर, फिर बचाई जान

Uttar Pradesh News: डिजिटल मोहब्बत में लुट गई युवती की अस्मत ! देवरिया से पहुंची फतेहपुर, फिर बचाई जान
सोशल मीडिया से प्रेम जाल में फंसाकर युवती से गैंग रेप (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) निवासी युवक ने सोशल मीडिया पर देवरिया (Deoria) की युवती से दोस्ती कर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया. वाराणसी से अपने क्षेत्र बुलाकर नलकूप की कोठरी में दोस्त संग सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.

UP Fatehpur Social Media Crime: सोशल मीडिया पर पनपी एक 'डिजिटल मोहब्बत' हकीकत की दुनिया में जब उतरी तो उसका अंत खौफनाक साबित हुआ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) निवासी एक युवक ने देवरिया (Deoria) की एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसा कर न केवल वाराणसी (Varanasi) बुलाया.

बल्कि उसे गांव ले जाने के बहाने जर्जर नलकूप की कोठरी में ले जाकर अपने साथी के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) की घटना को अंजाम दे डाला. युवती ने जान बचाने के लिए कोठरी की छत से छलांग लगा दी. फिलहाल युवती अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सोशल मीडिया की मोहब्बत, एक मैसेज से शुरू हुआ खेल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फतेहपुर (Fatehpur) के हथगाम थाना (Hathgam Thana) क्षेत्र के जाफरपुर निवासी संदीप गौतम ने खुद को 'यादव' जाति का बताकर वर्ष 2024 में देवरिया (Deoria) जिले के तरकुलवा थाना (Tarkulwa Thana) क्षेत्र की एक युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती की.

शुरुआती चैट से शुरू हुआ यह सिलसिला धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गया. संदीप की मीठी बातों और झूठे वादों में फंसी युवती को यह एहसास नहीं था कि डिजिटल लव स्टोरी का क्लाइमैक्स इतना भयानक होगा.

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

प्रेमी की बातों में आई युवती, वाराणसी पहुंचते ही बदला मंजर

रविवार को प्रेमी संदीप के बुलावे पर युवती देवरिया से वाराणसी (Varanasi) आ पहुंची. संदीप ने वादा किया था कि वह उसे अपने गांव जाफरपुर ले जाएगा, लेकिन वह उसे लेकर सीधे बंदीपुर स्थित एक जर्जर नलकूप की कोठरी में ले गया. वहां पहले से मौजूद उसके एक साथी के साथ मिलकर दोनों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

धोखा और फिर हैवानियत, कोठरी से कूदकर बचाई जान

दुष्कर्म के बाद जैसे-तैसे युवती नलकूप की कोठरी की छत पर पहुंची और जान बचाने के लिए नीचे कूद गई. इस दौरान उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई. युवती की चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तत्काल उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

पुलिस का दावा: युवती अभी चुप है, Gang Rape की पुष्टि नहीं

थरियांव क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने मीडिया को बताया कि युवती के पैर में केवल चोट है, फ्रैक्चर नहीं है. पुलिस सुरक्षा में उसका इलाज कराया जा रहा है. उनका कहना है कि युवती ने अब तक कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है. युवती के परिजनों को बुलाया गया है और उनके आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी.

सीएचसी में दिया बयान: युवती का आरोप साफ, पुलिस के बयान से उलझी कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हथगाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सक डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि युवती के पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है. वहीं, युवती ने पुलिस और चिकित्सकों के सामने अपने बयान में कहा कि संदीप ने नलकूप की कोठरी में अपने साथी के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया.

प्रेम नहीं, सोशल मीडिया का जहर बना ये रिश्ता

यह मामला न सिर्फ एक गैंगरेप की जघन्य वारदात को उजागर करता है, बल्कि सोशल मीडिया पर पनपते झूठे रिश्तों की हकीकत भी सामने लाता है. जहां एक तरफ संदीप ने झूठी जाति बताकर युवती को भावनात्मक रूप से फांस लिया, वहीं दूसरी ओर उसका यह 'लव जाल' एक लड़की की जिंदगी तबाह करने वाला साबित हुआ.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us