Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: शादी कर लो वरना जेसीबी चलवा दूंगा ! दलित छात्रा को अतीक अहमद का नाम लेकर धमकाया

Fatehpur News: शादी कर लो वरना जेसीबी चलवा दूंगा ! दलित छात्रा को अतीक अहमद का नाम लेकर धमकाया
फतेहपुर की एक छात्रा को अतीक का गुर्गा बताकर धमकी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एमए की छात्रा को एक आरोपी जबरन शादी करने का दवाब बना रहा है. खुद अतीक अहमद (Atiq Ahmed) का गुर्गा बताकर पूरे परिवार को धमका रहा है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र की रहने वाली एक दलित छात्रा के साथ शादी के लिए दबाव बनाने, अश्लील हरकतें करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है.

बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने परिवार के साथ प्रयागराज (Prayagraj) में रहकर पढ़ाई कर रही थी वहीं उसके भाई का दोस्त ही उसका पीछा करने लगा और खुद को पूर्व माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) का करीबी बताकर डराने धमकाने लगा. जब प्रयागराज पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता अपने परिवार सहित प्रयागराज छोड़कर फतेहपुर (Fatehpur) के खागा क्षेत्र (Khaga) में रहने लगी.

भाई का दोस्त, भरोसे को बना डाला साज़िश

छात्रा प्रयागराज के एक डिग्री कॉलेज में एमए की पढ़ाई कर रही है. उसके पिता मिर्जापुर में लेखपाल के पद पर तैनात हैं. मां की मृत्यु पांच साल पहले सड़क दुर्घटना में हो चुकी है. छात्रा का परिवार खागा क्षेत का मूल निवासी है, लेकिन लंबे समय से प्रयागराज में रह रहा था.

वहीं छात्रा के भाई का दोस्त प्रशांत कुमार, जो प्रयागराज के सूबेदारगंज, थाना धूमनगंज क्षेत्र का निवासी है, अक्सर घर आता-जाता था. छात्रा उसे भाई जैसा मानती थी, लेकिन वह रिश्तों की मर्यादा तोड़कर एकतरफा आकर्षण में पड़ गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक दिन उसने कॉल पर अश्लील बातें कीं. छात्रा ने परिजनों को बताया तो भाई ने प्रशांत को समझाया, मगर वह और भड़क गया. फिर कॉलेज के रास्ते में पीछा करना, छेड़खानी करना और दोस्तों संग गंदी हरकतें उसकी आदत बन गईं.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

धूमनगंज थाने में शिकायत, लेकिन पुलिस बनी रही मूकदर्शक

जब उत्पीड़न हद से ज्यादा बढ़ गया तो छात्रा ने प्रयागराज (Prayagraj) के धूमनगंज थाने में प्रशांत के खिलाफ शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इस चुप्पी ने आरोपी को और बेखौफ बना दिया.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

उसने पीड़िता के भाई को फोन कर कहा "बहन की शादी मुझसे करा दो, मैं प्रॉपर्टी डीलिंग करता हूं, करोड़पति हूं" जब इनकार मिला तो बोला—"हम अतीक अहमद के लोग हैं, जो चाहेंगे करेंगे" यह धमकी सिर्फ एक लड़की को नहीं, पूरे परिवार को खामोश करने की साजिश थी. डरकर पीड़िता और उसका परिवार प्रयागराज छोड़कर खागा कोतवाली क्षेत्र में रहने लगा.

28 अप्रैल की रात: 'घर मेरे नाम कर दो, शादी कर लो'

बीते 28 अप्रैल की रात करीब 9 बजे छात्रा के घर पर अचानक अफरा-तफरी मच गई. आरोपी प्रशांत सात अज्ञात युवकों के साथ पहुंचा. गाली-गलौज की, दरवाजा पीटा और धमकी देते हुए बोला घर मेरे नाम कर दो, शादी कर लो वरना जेसीबी चलवा दूंगा.

उसका अंदाज और भाषा पूरी तरह अतीक अहमद के गुर्गों जैसी थी. मोहल्ले के लोगों ने जब हस्तक्षेप किया तो आरोपी फरार हो गया, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को दहला दिया. छात्रा का परिवार अब न घर में सुरक्षित है न शहर में, क्योंकि आरोपी के हौसले कानून से भी बड़े हो गए हैं.

पीड़िता की चेतावनी: इंसाफ न मिला तो करूंगी आत्मदाह

परेशान छात्रा ने खागा कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी और कहा कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वह विधानसभा या डीआईजी प्रयागराज (Prayagraj) कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेगी.

यह चेतावनी उस युवती की टूट चुकी हिम्मत का परिणाम है, जो मां की मौत के बाद किसी तरह पढ़ाई में जुटी थी. अब वह सिर्फ अपनी इज्जत और सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रही है. उसका परिवार डरा-सहमा है, पिता नौकरी पर हैं और भाई के सामने हर दिन बहन की सुरक्षा का बोझ है.

FIR दर्ज, आरोपी अब भी फरार

खागा कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रशांत कुमार और उसके सात अज्ञात साथियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांच की जा रही है, लेकिन पीड़िता को अब भी सुरक्षा नहीं मिली है. पीड़िता का परिवार लगातार दहशत में है और जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहा है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us