Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: फतेहपुर में निबंध लिखाते समय Shiksha Mitra को आया हार्ट अटैक ! क्लास रूम में निकल गए प्राण

UP News: फतेहपुर में निबंध लिखाते समय Shiksha Mitra को आया हार्ट अटैक ! क्लास रूम में निकल गए प्राण
फतेहपुर में क्लास रूम में हार्ड अटैक से शिक्षामित्र की मौत (बाएं फाइल फोटो सोनी देवी): Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हुए हुए महिला शिक्षामित्र (Shiksha Mitra) की हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत हो गई. घटना जाफरगंज थाना (Jafarganj Thana) क्षेत्र के कटरा नरैचा प्राथमिक विद्यालय की है

Fatehpur Shiksha Mitra: यूपी के फतेहपुर में स्कूल में पढ़ाते हुए अचानक महिला शिक्षामित्र की हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत हो गई. मामला जाफरगंज थाना (Jafarganj Thana) क्षेत्र खजुआ ब्लॉक के कटरा नरैचा गांव में बने प्राथमिक विद्यालय की है.

बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया. शिक्षामित्र की अचानक मौत से शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई.

तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी सोनी, नहीं हुई थी शादी

फतेहपुर (Fatehpur) के खजुआ ब्लॉक (Khajua Block) अंतर्गत कटरा नरैचा गांव में बने प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्य करने वाली सोनी देवी (35) पुत्री रामशरण इसी गांव की रहने वाली है.

जानकारी के मुताबिक साल 2011 में उसकी नियुक्ति हुई थी. एक हाथ एक पैर से दिव्यांग सोनी तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी. मोनी और गुड़िया की शादी हो गई है जबकि सोनी अविवाहित थी. पिता रामशरण मुंबई में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं. सोनी अपने मां कृष्ण कुमारी के साथ गांव में रहती थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नाला सिल्ट सफाई के लिए लाखों का भ्रष्टाचार! सभासद ने डीएम को सौंपे सबूत, जांच की मांग

बच्चों को पढ़ाते समय अचानक सीने में उठा दर्द

सोनी देवी हर रोज की तरह शनिवार को प्राथमिक में पढ़ाने के लिए गई थी. बताया जा रहा है कि वह कक्षा तीन के छात्रों को निबंध लिखा रही थीं कि अचानक करीब नौ बजे उन्हें सीने में तेज दर्द उठा और गश खाकर जमीन पर गिर गईं.

Read More: Fatehpur News: 12 साल से ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था 50 हजार का इनामी हसीनउल्ला, STF ने ऐसे दबोचा

परिसर में मौजूद अध्यापकों में हड़कंप मच गया. आनन फानन में उन्हें बिंदकी सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया. घटना से शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई. 

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

शिक्षामित्र संघ ने जताया दुःख, होगी पूरी मदद 

शिक्षामित्र सोनी देवी की अचानक मौत के बाद उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ फतेहपुर के जिला अध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा कि साथी सोनी देवी की ह्रदय विदारक घटना से पूरा संघ दुखी है. हमारे परिवार से एक सदस्य कम हो गया जिससे हमे बहुत बड़ा आघात पहुंचा है.

उन्होंने कहा कि हमारी बहन दिव्यांग होने के बाउजूद कर्तव्य परायण और जुझारू थी. हमारे साथी का यह बलिदान निष्फल नहीं होगा. ईश्वर उन्हें श्री चरणों में स्थान दे. उन्होंने कहा कि जिला महामंत्री ब्लाक अध्यक्ष रवींद्र पटेल, ब्लाक उपाध्यक्ष शबीना बेगम व भगवती प्रसाद, रीता वर्मा, अभिलेखा वर्मा, क्षमा त्रिपाठी, योगेश पटेल, नंद किशोर, रामबरन आदि साथी बहन के अंतिम दर्शन में शामिल होकर परिवार जनों को ढांढस बंधाया.

Latest News

Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
फतेहपुर में छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय...
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान

Follow Us