Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: गालीबाज चौकी इंचार्ज सस्पेंड ! मासूम की मौत पर पहुंचे थे जांच करने, पीड़ित को दे डाली धमकी

Fatehpur News: गालीबाज चौकी इंचार्ज सस्पेंड ! मासूम की मौत पर पहुंचे थे जांच करने, पीड़ित को दे डाली धमकी
फतेहपुर का गालीबाज दरोगा सस्पेंड: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पुलिस की संवेदनहीनता सामने आई है. मासूम की मौत से टूटे परिवार को सांत्वना देने के बजाय चौकी इंचार्ज दिनेश पटेल ने गालियां दे डाली. वीडियो वायरल होने पर एसपी ने दरोगा को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर ज़िले में खाकी की एक और शर्मनाक करतूत सामने आई है. बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा चौकी इंचार्ज दिनेश पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पीड़ित परिवार के साथ बेहद आपत्तिजनक और अमानवीय भाषा में बात करते नजर आ रहे हैं.

वीडियो के सामने आते ही एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) ने कड़ा रुख अपनाते हुए एसआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं. हालांकि युगान्तर प्रवाह वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

8 साल की मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

पूरा मामला फतेहपुर ज़िले के बिंदकी थाना क्षेत्र के हाफिजपुर हरकरन गांव का है. शुक्रवार दोपहर को गांव निवासी संतोष पासवान की 8 वर्षीय बेटी अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी एक तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली, जो टेंट हाउस का सामान लेकर जा रहा थी उसने बच्ची को टक्कर मार दी. हादसा इतना भयावह था कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद गांव में मातम छा गया और परिवार बेसुध हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की थी.

जांच करने पहुंचे दरोगा ने पीड़ित परिवार को दी गालियां

घटना के बाद जब पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की तो खजुहा चौकी इंचार्ज दिनेश पटेल जांच के लिए गांव पहुंचे, लेकिन यहां जो हुआ, वह पूरी पुलिस व्यवस्था की संवेदनहीनता को दर्शाता है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

वायरल वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि दरोगा पीड़ित परिवार से न केवल बदसलूकी कर रहे हैं, बल्कि गाली-गलौज करते हुए धमकी भी दे रहे हैं. दरोगा की जुबान से निकले शब्द थे— "एक थप्पड़ मारूंगा, मुंडी घूम जाएगी, ज़्यादा नेता मत बनो" यह शब्द एक ऐसे व्यक्ति के मुंह से निकले जो कानून व्यवस्था का रक्षक है.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, जनता में गुस्सा

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिले भर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा भड़क उठा. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की भाषा एक पुलिस अधिकारी को शोभा नहीं देती, वह भी तब जब परिवार पहले से ही गहरे सदमे में है.

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

ग्रामीणों ने दरोगा की तत्काल बर्खास्तगी और सख्त कार्रवाई की मांग की. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपी दरोगा पहले भी इस तरह के बर्ताव के लिए बदनाम रहा है, लेकिन अबकी बार मामला कैमरे में कैद हो गया.

एसपी ने लिया संज्ञान, दरोगा सस्पेंड, जांच शुरू

जैसे ही वीडियो वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया, एसपी धवल जायसवाल ने देर किए बिना कड़ी कार्रवाई की. उन्होंने चौकी इंचार्ज दिनेश पटेल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं.

एसपी ने कहा कि किसी भी सूरत में पीड़ितों के साथ इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर दरोगा दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us