Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में पकड़ा गया बुजुर्ग का हत्यारोपी ! इस वजह से वारदात को दिया था अंजाम, CCTV में कैद हुई थी घटना

फतेहपुर में बुजुर्ग का हत्यारोपी अंशू अवस्थी गिरफ्तार: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में एक बुजुर्ग की नृशंस हत्या कर फरार चल रहे आरोपी अंशू उर्फ अभिषेक अवस्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की वजह घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा को बताया गया है. आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की डंडे से पीटकर हत्या करने वाले आरोपी अंशू अवस्थी को पुलिस ने चार दिन की कड़ी मेहनत के बाद धर दबोचा है. आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

बताया जा रहा है कि उसने महज सीसीटीवी कैमरे की दिशा को लेकर विवाद में बुजुर्ग की जान ले ली थी. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है.

सीसीटीवी कैमरे की दिशा बनी जानलेवा वजह

जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के फरहदपुर बिरनई गांव में बीते 25 जून की रात साढ़े 12 बजे 62 वर्षीय बुजुर्ग कालीशंकर अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे. तभी पड़ोसी आरोपी अंशू उर्फ अभिषेक अवस्थी हाथ में डंडा लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए कालीशंकर के सिर पर जानलेवा वार कर दिया.

पड़ोसियों ने जब तक मदद की, तब तक कालीशंकर गंभीर रूप से घायल हो चुके थे. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पूछताछ में सामने आया कि अंशू को बुजुर्ग के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा पर आपत्ति थी, क्योंकि वह कैमरा उसके घर की तरफ था. शराब के नशे में धुत अंशू ने इसी बात को लेकर रंजिश में हत्या कर डाली.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

हत्या के बाद से फरार था आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

हत्या की घटना के बाद से आरोपी अंशू अवस्थी फरार चल रहा था. पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जहानाबाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम बनाई गई. लगातार निगरानी के जरिए पुलिस ने 29 जून को कापिल मोड़ से अंशू को गिरफ्तार कर लिया गया.

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

हत्या में इस्तेमाल डंडा भी बरामद, आरोपी का आपराधिक इतिहास खुला

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया और हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी पुलिस को बरामद करा दिया. एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि अंशू अवस्थी एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उस पर पहले से कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

मृतक के परिवार में मातम, गांव में दहशत का माहौल

बुजुर्ग कालीशंकर की हत्या के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. बेटे शिवशंकर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था और अब आरोपी की गिरफ्तारी से परिवार को कुछ राहत मिली है. हालांकि, इस निर्मम हत्या ने गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. लोगों में डर है कि ऐसे आपराधिक किस्म के लोग छोटी-छोटी बातों में जान लेने से भी नहीं हिचकते.

30 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में पकड़ा गया बुजुर्ग का हत्यारोपी ! इस वजह से वारदात को दिया था अंजाम, CCTV में कैद हुई थी घटना

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की डंडे से पीटकर हत्या करने वाले आरोपी अंशू अवस्थी को पुलिस ने चार दिन की कड़ी मेहनत के बाद धर दबोचा है. आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

बताया जा रहा है कि उसने महज सीसीटीवी कैमरे की दिशा को लेकर विवाद में बुजुर्ग की जान ले ली थी. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है.

सीसीटीवी कैमरे की दिशा बनी जानलेवा वजह

जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के फरहदपुर बिरनई गांव में बीते 25 जून की रात साढ़े 12 बजे 62 वर्षीय बुजुर्ग कालीशंकर अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे. तभी पड़ोसी आरोपी अंशू उर्फ अभिषेक अवस्थी हाथ में डंडा लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए कालीशंकर के सिर पर जानलेवा वार कर दिया.

पड़ोसियों ने जब तक मदद की, तब तक कालीशंकर गंभीर रूप से घायल हो चुके थे. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पूछताछ में सामने आया कि अंशू को बुजुर्ग के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा पर आपत्ति थी, क्योंकि वह कैमरा उसके घर की तरफ था. शराब के नशे में धुत अंशू ने इसी बात को लेकर रंजिश में हत्या कर डाली.

हत्या के बाद से फरार था आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

हत्या की घटना के बाद से आरोपी अंशू अवस्थी फरार चल रहा था. पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जहानाबाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम बनाई गई. लगातार निगरानी के जरिए पुलिस ने 29 जून को कापिल मोड़ से अंशू को गिरफ्तार कर लिया गया.

हत्या में इस्तेमाल डंडा भी बरामद, आरोपी का आपराधिक इतिहास खुला

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया और हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी पुलिस को बरामद करा दिया. एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि अंशू अवस्थी एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उस पर पहले से कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं.

मृतक के परिवार में मातम, गांव में दहशत का माहौल

बुजुर्ग कालीशंकर की हत्या के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. बेटे शिवशंकर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था और अब आरोपी की गिरफ्तारी से परिवार को कुछ राहत मिली है. हालांकि, इस निर्मम हत्या ने गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. लोगों में डर है कि ऐसे आपराधिक किस्म के लोग छोटी-छोटी बातों में जान लेने से भी नहीं हिचकते.

Latest News

Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
फतेहपुर में फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और धमकी...
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

Follow Us