Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Bulldozer Action: फतेहपुर में गरजा बाबा का बुलडोजर ! ध्वस्त हुआ मदरसा, 24 वर्षों से था संचालित 

Fatehpur Bulldozer Action: फतेहपुर में गरजा बाबा का बुलडोजर ! ध्वस्त हुआ मदरसा, 24 वर्षों से था संचालित 
फतेहपुर में ढहा दिया गया अवैध मदरसा (चला बाबा का बुलडोजर): Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में प्रशासन ने 24 साल से संचालित एक मदरसे के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की. तालाबी नंबर की सरकारी जमीन पर बने हिस्से को ध्वस्त किया गया. प्रशासनिक सख्ती से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है.

Fatehpur Bulldozer Action News: यूपी के फतेहपुर जिले में प्रशासन ने एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. खागा तहसील क्षेत्र के हथगाम कस्बे में स्थित एक मदरसे के कुछ हिस्से को गुरुवार दोपहर ध्वस्त कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि यह मदरसा करीब 24 वर्षों से संचालित था, लेकिन इसके निर्माण का एक हिस्सा सरकारी तालाबी जमीन पर अवैध रूप से बना हुआ था. प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

24 साल से संचालित था मदरसा, प्रशासन की कार्रवाई

फतेहपुर (Fatehpur) के हथगाम नगर पंचायत अंतर्गत कस्बे में हजरत मुहानी मुस्लिम स्कूल के नाम से एक मदरसा वर्ष 2000 से संचालित किया जा रहा था. जांच के दौरान प्रशासन को पता चला कि मदरसे का एक हिस्सा तालाबी नंबर की सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया गया था.

प्रशासन ने पहले भी 8 मई 2025 को इस मदरसे के अवैध निर्माण के कुछ हिस्सों को तोड़ा था, लेकिन बाकी अतिक्रमण शेष रह गया था. गुरुवार को उसी बचे हुए हिस्से पर बुलडोजर चलाया गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में 112 पंचायत सचिवों पर गिरी गाज, जून का वेतन रोका, दो दिन में जवाब नहीं दिया तो निलंबन

प्रशासनिक अमला और पुलिस बल रहे तैनात

इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम खागा अभिनीत कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मदरसे के अतिक्रमण वाले हिस्से को गिरा दिया गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी, राजस्व विभाग के अधिकारी, लेखपाल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी इस कार्रवाई में शामिल रहे. स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर रखा था.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

लोगों में मचा हड़कंप, भीड़ ने देखा बुलडोजर एक्शन

जैसे ही बुलडोजर (bulldozer action) कार्रवाई शुरू हुई, आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. लोग यह देखकर हैरान थे कि जो मदरसा वर्षों से चल रहा था, उसके अवैध हिस्से को अचानक प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया. कुछ लोगों ने इसे प्रशासन की कठोर लेकिन जरूरी कार्रवाई बताया, तो कुछ ने स्थानीय स्तर पर जानकारी न मिलने पर नाराजगी भी जताई.

एसडीएम ने दी सख्त चेतावनी, नहीं होगा अवैध निर्माण

एसडीएम खागा अभिनीत कुमार ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा, "यह कार्रवाई शासन के निर्देशों के अनुसार की गई है. सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराना हमारी प्राथमिकता है और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी"

सख्ती से रोका जाएगा अतिक्रमण

जिले में लगातार हो रही ऐसी बुलडोजर कार्रवाइयों से अतिक्रमणकारियों में डर का माहौल है. प्रशासन का कहना है कि यह केवल शुरुआत है और भविष्य में अन्य अवैध कब्जों को भी हटाया जाएगा, चाहे वे कितने भी पुराने या प्रभावशाली क्यों न हों.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us