Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में दिल दहला देने वाली घटना ! गर्भवती महिला ने दो साल के मासूम संग दे दी जान

फतेहपुर में गर्भवती महिला मासूम संग झूली: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में घरेलू कलह से परेशान तीन माह की गर्भवती महिला ने अपने दो साल के बेटे संग जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Fatehpur Bakewar News: यूपी के फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के मइका का डेरा गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. घरेलू कलह से परेशान एक तीन माह की गर्भवती महिला ने अपने दो वर्षीय बेटे के साथ जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

महिला ने पहले साड़ी से बेटे ऋषि का फंदा बनाया और पेड़ से लटका दिया, फिर उसी साड़ी के दूसरे छोर से खुद झूल गई. ग्रामीणों की नजर जब पेड़ पर लटके मां-बेटे के शवों पर पड़ी, तो गांव में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

चार साल पहले हुई थी शादी, दंपति हाल ही में गांव आया था

फतेहपुर (Fatehpur) के बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र के मइका का डेरा गांव निवासी उद्रपाल निषाद की शादी चार साल पहले हमीरपुर जिले (Hamipur) के चूरामन का डेरा निवासी संतराम निषाद की बेटी शिल्पी (26) से हुई थी.

उद्रपाल मुंबई में रहकर मजदूरी करता था और पत्नी को भी अपने साथ रखता था. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले दोनों गांव लौटे थे. गांव में उद्रपाल के माता-पिता भी रहते हैं. जानकारी के अनुसार, शिल्पी की अपनी सास से अक्सर कहासुनी होती थी, जिससे पारिवारिक तनाव बना रहता था.

Read More: Fatehpur News: मंदिर के अंदर लटकता मिला किसान का शव, हत्या की आशंका से गांव में बवाल

तीन माह की गर्भवती थी शिल्पी, झगड़े के बाद उठाया कदम

शुक्रवार को भी घर में शिल्पी का अपनी सास से झगड़ा हुआ था. इसके बाद वह अपने दो साल के बेटे ऋषि को लेकर घर से निकल गई. गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक नीम के पेड़ के पास पहुंचकर उसने पहले बेटे को साड़ी के सहारे फांसी पर लटकाया, फिर खुद दूसरे छोर से लटक कर जान दे दी. परिजनों के मुताबिक, शिल्पी तीन माह की गर्भवती भी थी.

Read More: Fatehpur News: थवईश्वर तांबेश्वर से कुण्डेश्वर महादेव तक, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का महाकुंभ, हर हर महादेव से गूंजा जनपद

शव देखते ही गांव में मचा कोहराम, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. थोड़ी देर बाद मौके पर बकेवर थाने की पुलिस, क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव और पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह (IPS Anoop Kumar Singh) पहुंचे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं.

Read More: Shiksha Mitra News: पिता नहीं रहे, लेकिन अकेला नहीं है परिवार, शिक्षामित्र की बेटी की शादी के लिए साथियों ने बढ़ाया हाथ

ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप

मृतका के पिता संतराम ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शिल्पी ने आत्महत्या से पहले फोन कर यह जानकारी दी थी कि उसके सास-ससुर और पति उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं. उन्होंने कहा कि बेटी बुधवार को ही मायके से ससुराल लौटी थी और दो दिन के अंदर यह दिल दहला देने वाली घटना हो गई.

पुलिस ने कहा हर पहलू से हो रही जांच

बकेवर थाना प्रभारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतका के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, घटनास्थल के साक्ष्य, व परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है. दोषियों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. जानकारों की मानें तो पुलिस ससुराल पक्ष से लगातार पूछताछ कर रही है.

17 May 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur UP News: फतेहपुर में दिल दहला देने वाली घटना ! गर्भवती महिला ने दो साल के मासूम संग दे दी जान

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur Bakewar News: यूपी के फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के मइका का डेरा गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. घरेलू कलह से परेशान एक तीन माह की गर्भवती महिला ने अपने दो वर्षीय बेटे के साथ जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

महिला ने पहले साड़ी से बेटे ऋषि का फंदा बनाया और पेड़ से लटका दिया, फिर उसी साड़ी के दूसरे छोर से खुद झूल गई. ग्रामीणों की नजर जब पेड़ पर लटके मां-बेटे के शवों पर पड़ी, तो गांव में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

चार साल पहले हुई थी शादी, दंपति हाल ही में गांव आया था

फतेहपुर (Fatehpur) के बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र के मइका का डेरा गांव निवासी उद्रपाल निषाद की शादी चार साल पहले हमीरपुर जिले (Hamipur) के चूरामन का डेरा निवासी संतराम निषाद की बेटी शिल्पी (26) से हुई थी.

उद्रपाल मुंबई में रहकर मजदूरी करता था और पत्नी को भी अपने साथ रखता था. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले दोनों गांव लौटे थे. गांव में उद्रपाल के माता-पिता भी रहते हैं. जानकारी के अनुसार, शिल्पी की अपनी सास से अक्सर कहासुनी होती थी, जिससे पारिवारिक तनाव बना रहता था.

तीन माह की गर्भवती थी शिल्पी, झगड़े के बाद उठाया कदम

शुक्रवार को भी घर में शिल्पी का अपनी सास से झगड़ा हुआ था. इसके बाद वह अपने दो साल के बेटे ऋषि को लेकर घर से निकल गई. गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक नीम के पेड़ के पास पहुंचकर उसने पहले बेटे को साड़ी के सहारे फांसी पर लटकाया, फिर खुद दूसरे छोर से लटक कर जान दे दी. परिजनों के मुताबिक, शिल्पी तीन माह की गर्भवती भी थी.

शव देखते ही गांव में मचा कोहराम, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. थोड़ी देर बाद मौके पर बकेवर थाने की पुलिस, क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव और पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह (IPS Anoop Kumar Singh) पहुंचे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं.

ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप

मृतका के पिता संतराम ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शिल्पी ने आत्महत्या से पहले फोन कर यह जानकारी दी थी कि उसके सास-ससुर और पति उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं. उन्होंने कहा कि बेटी बुधवार को ही मायके से ससुराल लौटी थी और दो दिन के अंदर यह दिल दहला देने वाली घटना हो गई.

पुलिस ने कहा हर पहलू से हो रही जांच

बकेवर थाना प्रभारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतका के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, घटनास्थल के साक्ष्य, व परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है. दोषियों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. जानकारों की मानें तो पुलिस ससुराल पक्ष से लगातार पूछताछ कर रही है.

Latest News

आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा
15 अप्रैल 2026 का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है. कर्क, सिंह और मकर राशि...
Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद
Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत
Asha Bhosle News: सुरों की मलिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना
आज का राशिफल 12 अप्रैल 2026: इन चार राशियों पर शनि की वक्र दृष्टि, दिनभर रहें सतर्क, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Follow Us