Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: यूपी में एम्बुलेंस बन गई शराब तस्करी का नया जरिया, लाखों की अंग्रेजी के साथ पकड़े गए स्मगलर

UP News: यूपी में एम्बुलेंस बन गई शराब तस्करी का नया जरिया, लाखों की अंग्रेजी के साथ पकड़े गए स्मगलर
एंबुलेंस से बिहार जा रही अवैध शराब फतेहपुर में पकड़ी गई: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पुलिस और आबकारी विभाग ने एक एम्बुलेंस में तस्करी कर ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित 75 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी. गाड़ी में दो तस्कर बिहार के रहने वाले मिले. शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये है. पुलिस ने वाहन और शराब जब्त कर मुकदमा दर्ज किया है.

UP Fatehpur Liquor Smuggling: अब तस्कर पुलिस से बचने के लिए एम्बुलेंस जैसी इमरजेंसी वाहनों का सहारा लेने लगे हैं. फतेहपुर में एक ऐसी ही एम्बुलेंस से भारी मात्रा में शराब बरामद कर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हरियाणा से बिहार भेजी जा रही यह शराब एम्बुलेंस में छिपाकर ले जाई जा रही थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस और आबकारी टीम ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है.

एम्बुलेंस में छिपाकर ले जा रहे थे शराब, पुलिस ने किया पर्दाफाश

फतेहपुर (Fatehpur) के थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के पूर्वी बाईपास पर मंगलवार को पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध एम्बुलेंस (UP 83 AT 8705) को रोका.

मुखबिर से सूचना मिली थी कि इस वाहन में अवैध शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है. जब टीम ने वाहन की तलाशी ली तो एम्बुलेंस के भीतर बक्सों में छिपाकर रखी गई हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब मिली. पुलिस ने तुरंत दोनों सवारों को हिरासत में ले लिया और वाहन को सीज कर दिया.

75 पेटी हरियाणा निर्मित शराब, कीमत 15 लाख से अधिक

तलाशी में सामने आया कि एम्बुलेंस में 75 पेटी अंग्रेजी शराब छिपाई गई थी, जो हरियाणा में निर्मित थी. बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

शराब को खासतौर पर इस तरह से पैक किया गया था कि बाहर से एम्बुलेंस सामान्य ही दिखे. पुलिस का कहना है कि यह खेप हरियाणा से बिहार तस्करी के लिए भेजी जा रही थी, जहां शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध है.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

दो तस्कर गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल भी बरामद

पुलिस ने एम्बुलेंस से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक का नाम मिलन कुमार चौधरी (30 वर्ष), निवासी सुपौल जिला, बिहार है, जबकि दूसरा आरोपी जितेंद्र कुमार (36 वर्ष), निवासी सहरसा जिला, बिहार है. दोनों के पास से 1250 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. पुलिस अब उनके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालकर पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

एसपी बोले- गाड़ी मालिक पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह (IPS Anoop Kumar Singh) ने बताया कि मुखबिर से मिली ठोस सूचना के आधार अवैध शराब को पकड़ा गया.

उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस का इस्तेमाल अवैध तस्करी में करना गंभीर अपराध है और जिसके नाम पर गाड़ी रजिस्टर्ड है, उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी. एसपी ने जिले की सभी पुलिस टीमों को निर्देश दिया है कि संदिग्ध वाहनों के लिए गहन तलाशी अभियान चलाया जाए.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us