Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Mausam News: यूपी में शीत लहर का अलर्ट ! फतेहपुर में इस तारीख से पड़ेगा कोहरा

UP Mausam News: यूपी में शीत लहर का अलर्ट ! फतेहपुर में इस तारीख से पड़ेगा कोहरा
यूपी के जिलों में शीत लहर का अलर्ट फतेहपुर में कब पड़ेगा कोहरा (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UP Fatehpur Mausam

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में शीत लहर और कड़ाके की ठंड को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. वहीं फतेहपुर (Fatehpur) में सर्दी के बीच कोहरे (Fog) का अनुमान बता रहे हैं वसीम खान

UP Mausam News: यूपी में कड़ाके की ठंड और शीत लहर को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने कई जनपदों के लिए अलर्ट जारी किया है. हालांकि दिन में निकल रही तेज धूप लोगों को लगातार राहत दे रही है.

मौसम विभाग ने रविवार को संतकबीरनगर, बस्ती, सहारनपुर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली सहित आस-पास के इलाकों में शीत लहर का अलर्ट (IMD Alert) जारी किया है.

वहीं फतेहपुर के विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि मौसम विज्ञानी वसीम खान न्यूनतम तापमान के बीच कोहरे (Fog) का अनुमान बता रहे हैं साथ ही किसानों के लिए क्या है उनकी सलाह आइए जानते हैं? 

फतेहपुर में शीत लहर और ठंड के बीच कोहरे का क्या है अनुमान?

फतेहपुर (Fatehpur) में सुबह और शाम को पड़ने वाली हाड़ कपाऊ ठंड के बीच तेज धूप लोगों को राहत दे रही हैं. विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि मौसम विज्ञानी वसीम खान कहते हैं कि जनपद में न्यूनतम तापमान 6 से 7℃ रहता है वहीं अधिकतम 23 से 24℃ हो जाता है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

उन्होंने कहा कि दिन में तापमान अधिक होने के बाउजूद शीत लहर चलती रहती है और सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड रहती है. वसीम कहते हैं कि तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट हो सकती है क्योंकि कई स्थानों पर बर्फबारी हुई है लेकिन सामान्यतः मौसम ऐसा ही रहेगा. 

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

क्या है कोहरे का अनुमान?

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

"वसीम खान के अनुसार ये संभावना जताई जा रही है कि 25 दिसंबर तक मौसम अच्छा रहेगा उसके बाद कोहरा पड़ सकता है और तापमान में गिरावट भी हो सकती है. उन्होंने कहा कि IMD की ओर से अभी किसी भी प्रकार की बारिश की संभावना भी नहीं है." 

किसानों के लिए मौसम विभाग की क्या है सलाह? 

सर्दी के बीच दिन में तेज धूप होने से खेतों की नमी कम हो सकती है ऐसे में वसीम खान की सलाह है कि किसान भाई खास कर गेहूं की फसलों में समय से पानी देकर नमी बनाए रखें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो किसान देर से गेहूं की फसल बोते हैं वो जल्द से जल्द बुआई का काम खत्म कर ले.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us