Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: व्यापारी के यहां हुई थी 18 लाख की चोरी ! आरोपी घूम रहे बाहर, आक्रोशित व्यापारियों ने उठाए सवाल

फतेहपुर में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के साथ वार्ता करते व्यापारी: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में राधानगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर में 18 लाख रुपये की बड़ी चोरी का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. घटना को हुए करीब तीन सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से व्यापारी आक्रोशित हैं. जिला उद्योग व्यापार मंडल ने इस मुद्दे पर बैठक कर पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाए.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर में 24 अगस्त की रात व्यापारी जयप्रकाश पटेल की किराने की दुकान से 18 लाख रुपये की चोरी हुई थी. यह दुकान मुख्य सड़क पर और पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, बावजूद इसके पुलिस अब तक चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है. इस लापरवाही को लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी है और उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

व्यापारियों का आरोप, पुलिस ने अपराधियों को छोड़ा

गुरुवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि चोरी की घटना के कुछ ही समय बाद पुलिस ने अपराधियों को पकड़ भी लिया था. लेकिन उन पर हल्की धाराएं लगाकर उन्हें जेल भेज दिया गया, जिससे वे अगले ही दिन जमानत पर बाहर आ गए. व्यापारियों ने दावा किया कि अपराधियों ने 16 लाख रुपये घर पर होने की बात स्वीकार की थी, लेकिन पुलिस ने केवल एक लाख की बरामदगी दिखाकर मामले को दबाने की कोशिश की.

पीड़ित व्यापारी को मिल रही धमकियां

बैठक में व्यापारियों ने यह भी बताया कि जमानत पर बाहर आए आरोपी अब खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित व्यापारी जयप्रकाश पटेल को धमका रहे हैं. इस स्थिति ने इलाके के व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है. व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे कहते हैं कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है. जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं करती तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा.

एसपी के वादे पर भी सवाल

रवि प्रकाश दुबे ने बैठक में कहा कि चोरी की वारदात को लेकर 15 दिन पहले प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी. उस दौरान एसपी ने तीन दिन में खुलासा करने का आश्वासन दिया था. लेकिन वादे के बावजूद पुलिस अब तक नतीजा नहीं दे सकी है, जिससे व्यापारियों का धैर्य जवाब दे रहा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में 5 लोगों पर मुकदमा ! ईंट भट्टे के पास शराब पार्टी, फिर कुएं में धक्का देने का आरोप

व्यापार मंडल की नगर कमेटी का विस्तार

बैठक के दौरान जिला उद्योग व्यापार मंडल की नगर कमेटी का भी विस्तार किया गया. इसमें मोहम्मद इशरत खान को सर्वसम्मति से संयुक्त मंत्री पद पर मनोनीत किया गया. इस मौके पर वितरक संघ अध्यक्ष प्रकाश सिंह, महामंत्री बद्री विशाल गुप्ता, नगर अध्यक्ष राम बाबू गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बाबू कांड ने पकड़ा तूल ! पत्नी ने DIOS और पूर्व BJP जिलाध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर, डीएम ने बैठाई जांच

18 Sep 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: व्यापारी के यहां हुई थी 18 लाख की चोरी ! आरोपी घूम रहे बाहर, आक्रोशित व्यापारियों ने उठाए सवाल

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर में 24 अगस्त की रात व्यापारी जयप्रकाश पटेल की किराने की दुकान से 18 लाख रुपये की चोरी हुई थी. यह दुकान मुख्य सड़क पर और पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, बावजूद इसके पुलिस अब तक चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है. इस लापरवाही को लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी है और उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

व्यापारियों का आरोप, पुलिस ने अपराधियों को छोड़ा

गुरुवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि चोरी की घटना के कुछ ही समय बाद पुलिस ने अपराधियों को पकड़ भी लिया था. लेकिन उन पर हल्की धाराएं लगाकर उन्हें जेल भेज दिया गया, जिससे वे अगले ही दिन जमानत पर बाहर आ गए. व्यापारियों ने दावा किया कि अपराधियों ने 16 लाख रुपये घर पर होने की बात स्वीकार की थी, लेकिन पुलिस ने केवल एक लाख की बरामदगी दिखाकर मामले को दबाने की कोशिश की.

पीड़ित व्यापारी को मिल रही धमकियां

बैठक में व्यापारियों ने यह भी बताया कि जमानत पर बाहर आए आरोपी अब खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित व्यापारी जयप्रकाश पटेल को धमका रहे हैं. इस स्थिति ने इलाके के व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है. व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे कहते हैं कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है. जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं करती तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा.

एसपी के वादे पर भी सवाल

रवि प्रकाश दुबे ने बैठक में कहा कि चोरी की वारदात को लेकर 15 दिन पहले प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी. उस दौरान एसपी ने तीन दिन में खुलासा करने का आश्वासन दिया था. लेकिन वादे के बावजूद पुलिस अब तक नतीजा नहीं दे सकी है, जिससे व्यापारियों का धैर्य जवाब दे रहा है.

व्यापार मंडल की नगर कमेटी का विस्तार

बैठक के दौरान जिला उद्योग व्यापार मंडल की नगर कमेटी का भी विस्तार किया गया. इसमें मोहम्मद इशरत खान को सर्वसम्मति से संयुक्त मंत्री पद पर मनोनीत किया गया. इस मौके पर वितरक संघ अध्यक्ष प्रकाश सिंह, महामंत्री बद्री विशाल गुप्ता, नगर अध्यक्ष राम बाबू गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष से मीन तक किसको क्या करना है उपाय, जानिए आज का दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष से मीन तक किसको क्या करना है उपाय, जानिए आज का दैनिक राशिफल
26 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है. कुछ लोगों को करियर...
UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल
Uttar Pradesh: यूपी के ग्राम प्रधानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा ! प्रदेश में पहली बार लागू हुई व्यवस्था
UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड
25 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को दर्पण देख कर करें यात्रा ! जानिए सभी राशियों का राशिफल
Fatehpur News: दहेज केस की जांच करने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, हेड कांस्टेबल भी घायल, 7 नामजद पर मुकदमा
White House Shooting: व्हाइट हाउस के बाहर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, ट्रंप अंदर मौजूद थे, हमलावर नसीरे बेस्ट ढेर

Follow Us