Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,13 अपराधियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई, देखिए पूरी लिस्ट

Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,13 अपराधियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई, देखिए पूरी लिस्ट
फतेहपुर पुलिस ने 13 अपराधियों पर की गैंगस्टर की कार्रवाई (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस ने 13 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है. सदर और खागा कोतवाली सहित औंग थाने में लूट, चोरी और धोखाधड़ी से जुड़े अपराधियों को चिह्नित कर उनके अवैध संपत्तियों पर कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 13 कुख्यात अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि ये अपराधी लूट, चोरी और धोखाधड़ी जैसे संगीन मामलों में संलिप्त थे और लंबे समय से पुलिस के रडार पर थे. एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) ने सदर और खागा कोतवाली सहित औंग थाने के शातिरों को चिह्नित किया है.

तीन थाना क्षेत्रों में एक साथ हुआ ऑपरेशन

एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) ने सदर कोतवाली,खागा कोतवाली और थाना औंग के अपराधियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कठोर कार्रवाई की है.

पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों की अवैध गतिविधियों से समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था, जिसे खत्म करने के लिए यह कदम उठाया गया है.

सदर कोतवाली में लूट गैंग पर शिकंजा

कोतवाली नगर में पुलिस ने लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह पर शिकंजा कसा. गैंग के तीन सदस्य सुमित सोनी, शिवम और दीपक गुप्ता के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

  • सुमित सोनी पुत्र सुनील सोनी – अमौली, फतेहपुर
  • शिवम पुत्र अनिल – चांदपुर, फतेहपुर
  • दीपक पुत्र चंद्रपाल – अमौली, फतेहपुर
खागा कोतवाली में धोखाधड़ी वाले गिरोह पर नकेल 

पुलिस ने खागा कोतवाली 7 ऐसे अपराधियों गैंगस्टर लगाया है जो छल-कपट और धोखाधड़ी से लोगों की संपत्तियां हड़पते थे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

  • कासिम अली पुत्र सत्तार अहमद – ग्राम करसुआ, थाना खागा
  • सुहैल उर्फ साहिल पुत्र गुड्डू – ग्राम करसुआ, थाना खागा
  • अशोक पुत्र स्व० शिवमोहन – ग्राम शाहपुर, थाना हथगांव
  • शेरखान मोहम्मद पुत्र भोला मोहम्मद – ग्राम करसुआ
  • अब्दुल पुत्र कल्लन – ग्राम करसुआ, थाना खागा
  • सक्षम गुप्ता पुत्र श्री हरिनारायण गुप्ता – खागा
  • कल्लू पुत्र स्व० राजबहादुर सोनी – ग्राम सेनसर,थाना हथगांव
थाना औंग में वाहन चोरी गैंग पर कार्रवाई

औंग पुलिस ने वाहन चोरी कर उन्हें बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

  • अंकित कुमार पुत्र सुरेश– लच्छीखेड़ा, थाना बकेवर 
  • अखिलेश पुत्र राजेंद्र – लच्छीखेड़ा, थाना बकेवर
  •  सोहित पासवान पुत्र राम नारायण– कोटिया, थाना मलवा
अवैध संपत्तियों पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन अपराधियों ने जो अवैध संपत्तियां अर्जित की हैं, उन्हें गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जब्त किया जाएगा. प्रशासन जल्द ही कुर्की की प्रक्रिया शुरू करेगा ताकि अपराध से अर्जित संपत्ति का इस्तेमाल रोका जा सके.

पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराध और संगठित गैंगों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है. यदि कोई व्यक्ति समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल होगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us