Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sonbhadra Crime In Hindi: रिलेशनशिप में रहने के बावजूद नहीं कर रहा था शादी ! इसलिए गर्लफ्रेंड का कर डाला मर्डर

Sonbhadra Crime In Hindi: रिलेशनशिप में रहने के बावजूद नहीं कर रहा था शादी ! इसलिए गर्लफ्रेंड का कर डाला मर्डर
आरोपित गिरफ्तार, image credit original source

Sonbhadra News In Hindi

यूपी (Uttar Pradesh) के सोनभद्र (Sonbhadra) में प्यार में धोखा और फिर हत्या करने का मामला सामने आया है. दरअसल एक बॉयफ्रेंड (Boyfriend) ने शादी करने का झांसा देते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाया और फिर पत्थर से कुचल कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक बीते कई समय से दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे लेकिन लड़का-लड़की से शादी करने से इनकार कर रहा था इसलिए उसने बहाने से लड़की को बुलाकर उसे मौत की नींद सुला दी.

बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

यह हैरान कर देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र (Sonbhadra) महुआव कला गांव की है. गांव के पास ही पहाड़ी के ऊपर एक अज्ञात लड़की का शव मिलने से हाहाकर मच गया वहीं ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से जब उस युवती के बारे में जानकारी जुटाई तो यह ज्ञात हुआ कि मृतक युवती उस गांव की रहने वाली नहीं है, हालांकि लड़की का शव देखकर पहली बार में ही यह स्पष्ट हो चुका था कि उसकी पत्थर से कूच-कूचकर हत्या की गई है. उधर पुलिस ने अज्ञात युवती के शव की शिनाख्त करने के लिए सोशल मीडिया के जरिए आसपास के थानों में सूचना कर दी है.

sonbhadra_lover_murdered_his_gf
गर्लफ्रैंड की हत्या, image credit original source

पिता ने की युवती की शिनाख्त

वहीं इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि बीती 22 फरवरी को युवती की हत्या की गई थी हत्या के दो दिन बाद यानी 24 फरवरी को युवती का शव अज्ञात में पाया गया था, इसके बाद 27 फरवरी को मृतका के पिता द्वारा शव के कपड़ों से अपनी बेटी की पहचान कर ली है.

इसके बाद पुलिस की तफ़्तीश और भी तेज हो गई पुलिस ने बताया कि मृतका चोपन थाना क्षेत्र की रहने वाली है जब मृतक लड़की के पिता और उसके दोस्तों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मृतका शिवम धर दुबे नाम के युवक से बात करती थी दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे  आखिरी बार भी उन्हें एक साथ ही देखा गया था.

पूछताछ में आरोपी प्रेमी ने कबूला जुर्म

पुलिस ने आरोपी प्रेमी को शक के आधार पर हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो वह पूरी तरह से टूट गया उसने बताया कि वह दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन लगातार लड़की शादी का दबाव बना रही थी, पर वह शादी करने के लिए तैयार नहीं था रोज-रोज के टॉर्चर से वह काफी परेशान हो गया था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

इसलिए उसने लड़की को फोन करके शादी करने के बहाने से पहाड़ी पर बुलाया और उसे बहुत समझाया लेकिन लड़की मानने को तैयार नहीं थी इसलिए उसने गुस्से में आकर बगल में पड़े पत्थर से उसे पर हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us