Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Hardik Pandya Visit Somnath: कड़ी आलोचनाओं से घिरे हार्दिक पंड्या ने सोमनाथ महादेव की ली शरण ! किया अभिषेक और आरती

Hardik Pandya Visit Somnath: कड़ी आलोचनाओं से घिरे हार्दिक पंड्या ने सोमनाथ महादेव की ली शरण ! किया अभिषेक और आरती
अभिषेक करते हार्दिक पंड्या, image credit original source

Hardik Pandya

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik pandya) इन दिनों काफी आलोचनाओं (criticism) का शिकार हो रहे हैं. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस (Mi) टीम के साथ भी कुछ अच्छा नहीं चल रहा है. लगातार तीन मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस (Mi) अपना अगला मैच दिल्ली कैपिटल (Dc) के साथ खेलेगी उससे पहले ही कप्तान हार्दिक पांड्या सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) में जाकर भोलेनाथ का अभिषेक व पूजा अर्चना की.

आलोचनाओं से घिरे हार्दिक बाबा की शरण में

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल 2024 (Ipl 2024) में अबतक खाता भी नहीं खोल सकी है. लगातार तीन मैच हारने के बाद कप्तान व टीम दोनों ही कड़ी आलोचनाओं (criticism) का शिकार हो रहे हैं. वही कप्तानी को लेकर हार्दिक पांड्या (Hardik pandya) बार-बार निशाने पर आ रहे हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर दर्शकों के द्वारा हार्दिक पांड्या को काफी ट्रोल करते हुए हूटिंग (Hootings) की जा रही है. दर्शकों के हार्दिक पर हूटिंग्स के वीडियो भी वायरल होते हुये दिखाई दे रहे हैं. जिसकी वजह से हार्दिक को आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ रहा है. हालांकि दिग्गजों ने हार्दिक का पूरा समर्थन किया है. उधर हार्दिक ने सोमनाथ मंदिर पहुंचकर महादेव की आराधना की.

hardik_visit_somnath_temple_arti
आरती करते हार्दिक, image credit original source

कप्तानी को लेकर फैंस में नाराजगी !

दरअसल इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit sharma) थे लेकिन इस आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कमान सौंप दी. यह बात कहीं न कहीं दर्शकों को नागवार गुजर रही थी. शुरुआत से पंड्या को टारगेट (Target) किया जा रहा है. वहीं कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे. क्योंकि शुरुआत के तीन मैच मुंबई इंडियंस गंवा (Loss) चुकी है. फिलहाल माना जा रहा है की 7 अप्रैल को दिल्ली केप्टल्स (Dc) के साथ होने वाले मुकाबले में मुम्बई वापसी कर सकती है. 

हार्दिक ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा

कड़ी आलोचनाओं से घिरे मुंबई इंडियन्स से कप्तान हार्दिक पांड्या गुजरात के सोमनाथ महादेव मंदिर (Somnath Temple) पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की. इस दौरान हार्दिक पांड्या ने भोलेनाथ अभिषेक किया और पूजन करते हुए आरती भी की इस दौरान हार्दिक हाथ जोड़कर भोलेनाथ से प्रार्थना भी करते हुए दिखाई दिए. मुम्बई इंडियन्स के लिहाज से आगे मैच उन्हें जीतने होंगे, जिससे  पहले तो खाता खोल सके. हालांकि कुछ मैचों से अपनी फिटनेस को लेकर मैच से दूर चल रहे सूर्यकुमार यादव दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाला मैच खेल सकते हैं. उन्होंने नेट पर प्रैक्टिस भी की.

Related Posts

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us