Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ipl Match: आईपीएल सुपर सन्डे में दो मुकाबले ! पहले मुकाबले में गुजरात की जीत, वहीं दूसरे में दिल्ली केपिटल्स ने जीत का खोला खाता

Ipl Match: आईपीएल सुपर सन्डे में दो मुकाबले ! पहले मुकाबले में गुजरात की जीत, वहीं दूसरे में दिल्ली केपिटल्स ने जीत का खोला खाता
गुजरात टाइटन्स की जीत, image credit original source

आईपीएल (Ipl) में आज सुपर सन्डे (Super Sunday) में दो मैच हुए. पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Srh) और गुजरात टाइटंस (Gt) के बीच खेला गया जिसमें गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स को 7 विकेट से हरा दिया. दूसरा मैच विशाखापट्टनम (Vishakapattanam) में चेन्नई सुपर किंग्स (Csk) और दिल्ली कैपिटल्स (Dc) के बीच खेला गया जिसमें दिल्ली में चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रन से हराकर जीत का खाता खोला.

आईपीएल सुपर सन्डे में दो मुकाबले, गुजरात टाइटन्स की जीत

आईपीएल में लगातार एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखे जा रहे हैं. सुपर संडे (Super Sunday) को दो मैच खेले गए. पहला मुकाबला गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi stadium) में गुजरात टाइटंस (Gt) और सनराइजर्स हैदराबाद (Srh) के बीच खेला गया. सनराइजर्स हैदराबाद जिसने पिछले मैच में मुम्बई इंडियंस के विरुद्ध आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था. इस मुकाबले में उनकी पूरी टीम लड़खड़ाती नजर आई. पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन ही बना सके. जवाब में गुजरात टाइटंस ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.

delhi_capital_won_match
दिल्ली केपिटल्स की जीत, image credit original source, ESPN cricinfo

दिल्ली केपिटल्स ने खोला जीत का खाता

वही विशाखापत्तनम में सुपर संडे का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार शुरुआत की. कप्तान ऋषभ पंत के शानदार 51 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 191 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही एक समय टीम लक्ष्य की और तेजी से बढ़ रही है तभी एक अंतराल पर विकेट भी गिरते रहे. नीचे महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ आक्रामक शॉट्स जरूर दिखाएं लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. दिल्ली कैपिटल्स में चेन्नई सुपर किंग को 20 रन से हराकर जीत का खाता खोला.

कल मुम्बई और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला

जैसे-जैसे आईपीएल के मुकाबले आगे बढ़ रहे है मुकाबले और भी रोमांचक होंगे. क्योंकि अब सभी टीम हर एक से जीतने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे. खासतौर से प्वाइंट टेबल में इस वक्त सबसे नीचे पायदान पर मुंबई इंडियंस की टीम है और वह कल राजस्थान के विरुद्ध होने वाले मुकाबले में वापसी करने और जीत के इरादे से उतरेगी मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कल मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us