Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rishabh Pant News: ऋषभ पन्त को बीसीसीआई ने किया फिट घोषित ! 14 माह बाद IPL से क्रिकेट में करेंगे वापसी

Rishabh Pant News: ऋषभ पन्त को बीसीसीआई ने किया फिट घोषित ! 14 माह बाद IPL से क्रिकेट में करेंगे वापसी
ऋषभ पन्त, image credit original source

ऋषभ पंथ न्यूज़

पिछले 14 महीने से क्रिकेट से दूर चल रहे भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को लकेर बड़ी अच्छी खबर सामने आई है. बीसीसीआई (Bcci) ने ऋषभ पंत को फिट घोषित (Declared Fit) कर दिया है यानी अब उनके आईपीएल खेलने (Play Ipl) का रास्ता साफ हो गया है.

कार हादसे में आई थी पन्त को गम्भीर चोटें

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिसंबर 2022 से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं. दरअसल रुड़की जाते वक्त एक भीषण कार दुर्घटना (Car Accident) में उनके गंभीर चोटे आई थीं. जिसके बात डॉक्टर ने उन्हें क्रिकेट से फिलहाल कुछ महीने दूर रहने की सलाह दी थी. यही नहीं घुटने में गम्भीर चोट के अलावा फ्रैक्चर के साथ ऋषभ को लिगामेंट की सर्जरी (Ligament Surgery) भी करानी पड़ गई. हाल ही में हुए वनडे वर्ल्ड कप से भी ऋषभ पंत बाहर थे और उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की लगातार कामना कर रहे थे ऋषभ ने धीरे-धीरे चलना शुरू किया और धीरे-धीरे प्रेक्टिस करना भी शुरू कर दिया.

cricketer_rishabh_pant_fit_news
क्रिकेटर ऋषभ पन्त, image credit original source

बीसीसीआई ने पन्त को फिट किया घोषित

विश्व कप के दौरान कई विज्ञापनों में ऋषभ पंत को देखा गया था और यह अनुमान लगाया जा रहा था कि ऋषभ पंत जल्द क्रिकेट में वापसी करेंगे. लेकिन अब आईपीएल शुरू होने से पहले ही बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को फिट घोषित कर दिया है यही नहीं अब आईपीएल में ऋषभ पंत की बल्लेबाजी फैंस को एक बार फिर मैदान में देखने को मिलेगी. खुद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बात की जानकारी दी है.

दिल्ली केपिटल्स का नेतृत्व करेंगे पंत

ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी के रूप में वापसी करने जा रहे हैं और वह इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार भी है. हालांकि भारतीय टीम में इस वक्त कई उभरते युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है. ऐसे में ऋषभ पंत से इस आईपीएल में पूरी उम्मीद होगी कि वह अपना शानदार तरीके से वापसी करें और उसके बाद होने वाले T20 विश्व कप में उनके पास खेलने का यह अच्छा मौका भी होगा. हालांकि यह तो उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. 

ऋषभ शानदार खिलाड़ी है

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि यह बेहद खुशी की बात है कि ऋषभ पंत अब मैदान पर वापसी कर रहे हैं वह एक शानदार खिलाड़ी है और हमें पूरी आशा है कि वह भविष्य में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आगे चयनकर्ता टी20 विश्व कप टीम और उनकी जगह पर निर्णय लेंगे फिलहाल वे आईपीएल के लिए फिट घोषित किए गए हैं.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us