Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:सीएम योगी के मंत्री का एक और विवादित बयान..राक्षसों से की मुस्लिमों की तुलना..!

UP:सीएम योगी के मंत्री का एक और विवादित बयान..राक्षसों से की मुस्लिमों की तुलना..!
फ़ाइल फ़ोटो-रघुराज सिंह।

उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने एक बार फ़िर विवादित बयान दिया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:देश में कई ऐसे नेता हैं जो संवैधानिक पदों में होने के बावजूद लगातार अपने गैरजिम्मेदाराना और विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं।ऐसे ही एक विवादित नेता का नाम है रघुराज सिंह ( raghuraj singh )राज्य की योगी सरकार में रघुराज सिंह दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हैं।लेक़िन अपने बयानों के चलते ये अक्सर चर्चा में बने रहते हैं।हाल ही में इनका एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें इन्होंने परोक्ष रूप से मुस्लिम समाज के लोगों की तुलना राक्षसों से की है।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:सेना भर्ती में प्रथम आने वाला कौन है वो युवक जिसे पुलिस ले गई..जाने क्या है हक़ीक़त.!

दरअसल अलीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने बुर्का पर बैन लगाने की बात कही।साथ ही उन्होंने कहा कि यदि बुर्के में बैन लग जाएगा तो आतंकी हमला भी रूक जाएगा।क्योंकि बुर्का चोर उचक्कों के प्रयोग की वस्तु है। (raghuraj singh ka vivadit bayan)

ये भी पढ़े-फतेहपुर:आधुनिक चकाचौंध ले रही जान..दसवीं के छात्र ने महंगा मोबाइल न मिलने से लगा ली फांसी..!

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

इस बयान के बाद जब पत्रकारों ने रघुराज सिंह से बातचीत की तो उन्होंने अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि बैंकों में लिखा है कि बुर्का बैन है। अगर आप बुर्का पहनकर जाओगे तो टीवी में नहीं आ पाओगे, आपकी शक्ल छिप जाएगी। आपकी पहचान नहीं पता चल पाएगी। शाहीन बाग में लोग बुर्का पहनकर बैठे हैं। बुर्का चोर-चकोरों को एक प्रकार से आड़ दिलाने का काम करता है। बदमाशों को आतंकवादियों को इससे आड़ मिल जाती है। इसलिए बुर्का बैन किया जाना चाहिए।

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

मंत्री केवल इतने में नहीं रुके वह अपने मूर्खतापूर्ण तर्कों के साथ बुर्के का इतिहास बताने लगे उन्होंने कहा, शूर्पणखा का वध नहीं हुआ था, जब उसके नाक-कान काटे गए थे, जो वह अरब देश में छिपने चली गई थीं, वहां वह अपना पूरा शरीर ढककर चलती थी और सिर्फ आंख खोले रखती थीं इसलिए बुर्का मनुष्य जाति के लिए आवश्यक नहीं है।

Read More: UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

रघुराज ने यह भी दावा किया कि साढ़े 300 साल पहले तक मुस्लिम भी हिंदू थे। उन्होंने कहा, 'साढ़े 300 साल पहले खां साहब भी हमारे हिंदू भाई थे। से यब हिंदुओं से माइग्रेट हुए हैं। एक करोड़ 92 लाख पुराना हमारा सनातन धर्म विश्व में सिर्फ एक है क्योंकि सारी भाषाओं की जननी संस्कृत है। इसलिए विश्व गुरु पहले भी थे और अभी भी बनने जा रहे हैं।' रघुराज सिंह ने कहा, 'हिंदुस्तान है इसलिए हिंदुओं की रीति-रिवाज से ही देश चलेगा।' 

आपको बता दे कि इसके पहले भी दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं।कुछ दिनों पहले ही उन्होंने मोदी योगी विरोधियों को जिंदा दफ़न कर देने वाला बयान दिया है।

(इस ख़बर पर आपकी राय क्या है।हमारे फेसबुक पेज पर जाकर कमेंट करके जरूर बताएं साथ ही अन्य खबरों के लिए लाइक करें हमारे फेसबुक पेज को)

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us