
Up News: छुट्टा गोवंशों की सुरक्षा को लेकर Yogi Government के सख्त निर्देश
UP News Yogi Adityanath: सड़कों पर निराश्रित गोवंशों की बढ़ती तादाद को लेकर विपक्ष ने यूपी सरकार पर कई बार तंज कसा.जिसके बाद योगी सरकार ने कड़े कदम उठाते हुए अहम निर्णय लिया है.अब सड़को पर घूम रहे छुट्टा गोवंशों की सुरक्षा व उनके चारे-पानी की व्यवस्था का सरकार ने बीड़ा उठाया है.जिसके बाद सड़कों पर निराश्रित गौवंश नजर नहीं आएंगे.समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं.कि इसपर प्राथमिकता से कार्य करें.
हाईलाइट्स
- योगी सरकार का निराश्रित गोवंशों की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश,समस्त जिलाधिकारी इस कार्य को प्राथमिक
- पहले से सन्चालित गौ संरक्षण केंद्रों पर निराश्रित गोवंशों को पहुँचाया जाए
- समस्त जिलाधिकारियों को दिए निर्देश,यह कार्य प्राथमिकता से किया जाए.
Strict instructions of the UP government : सड़कों पर दिनबदिन निराश्रित गोवंशों की बढ़ती संख्या और उनकी सुरक्षा में हो रही लापरवाही को लेकर कई बार योगी सरकार ने पहले भी अधिकारियों को फटकार लगाई थी.अब कैबिनेट की अहम बैठक में गोवंशों की सुरक्षा को लेकर सीएम योगी ने कड़े निर्देश दिए हैं.साथ ही इन गोवंशों को उन्हें सुरक्षित गौ संरक्षण स्थलों तक पहुंचाने व अन्य सुविधाओं के निर्देश समस्त अधिकारियों को दिए हैं.

उत्तर प्रदेश में सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को लेकर अब योगी सरकार ने कड़े निर्देश जारी किए हैं.कैबिनेट बैठक में अहम निर्णय लेते हुए गोवंशों की सुरक्षा को प्राथमिकता से लेने के लिए कहा है.यह भी कहा है कि सड़कों पर गोवंश घूमते न दिखाई दें.यदि सड़कों पर दिखे तो उन्हें सुरक्षित गौ संरक्षण केंद्रों में पहुंचाया जाए.




गौ संरक्षण केंद्र बढ़ाये जाएं,कार्ययोजना तैयार करें

जिलाधिकारी समय-समय पर करेंगे गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण
गौवंशों के लिए हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित हो. गोचर भूमि की जियो टैगिंग एवं कब्जा मुक्त करा कर नेपियर घास लगवाई जाए. गौ आश्रय स्थलों की सभी जानकारियों को पोर्टल पर अपडेट होगी.जिससे वर्तमान में कितने निराश्रित गोवंश को संरक्षित किया गया है और वहां पर और कितने गो वंश को संरक्षित किया जा सकता है.जिसकी रिपोर्ट होगी. समस्त जिलों के जिलाधिकारी समय-समय पर आश्रय स्थल का निरीक्षण कर जांच करें.यह भी देखें कि कौन से ऐसे हॉटस्पॉट हैं जो गोवंशों के लिए जोखिम भरे हैं.
