Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Board Exam Paper Leak: 12 वीं पेपर लीक मामले में बोर्ड की बड़ी कार्रवाई ! स्कूल की मान्यता निरस्त, 2 गिरफ्तार,1 की तलाश जारी

UP Board Exam Paper Leak: 12 वीं पेपर लीक मामले में बोर्ड की बड़ी कार्रवाई ! स्कूल की मान्यता निरस्त, 2 गिरफ्तार,1 की तलाश जारी
पेपर लीक, image credit original source

आगरा न्यूज़ इन हिंदी

पेपर लीक का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब यूपी बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया है. यहां 12 वीं की बोर्ड परीक्षा का गणित और जीव विज्ञान का पेपर लीक हो गया है. इस मामले में 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. यूपी बोर्ड का दावा है कि इससे परीक्षा की शुचिता किसी भी स्तर पर प्रभावित नहीं हुई है.

व्हाट्सएप ग्रुप पर किये गए पेपर शेयर

दरअसल 29 फरवरी को आगरा के एक बोर्ड परीक्षा के सेंटर में इंटर की गणित और जीव विज्ञान परीक्षा का पेपर था. अतर सिंह इंटर कॉलेज रोझौली के कम्प्यूटर ऑपरेटर और मुख्य आरोपी विनय चौधरी है, जिसके मोबाइल से वहाट्सएप पर ये दोनों पेपर शेयर किए गए थे. इन दोनों पेपर्स को तब शेयर किया गया जब दोनों पेपर शुरू हुए करीब सवा घण्टे हो चुके थे. इन पेपर्स को ऑल प्रिंसिपल आगरा ग्रुप नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया गया. फिर ये पेपर शेयर किए जाने लगे. 5 मिनट बाद ही विनय ने इन्हें डिलीट कर दिया.

up_board_exam_file_pic_news
यूपी बोर्ड परीक्षा, image credit original source

बोर्ड का दावा परीक्षा की शुचिता किसी स्तर पर नहीं हुई प्रभावित

उत्तर प्रदेश बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने कहा, जो पेपर लीक हैं वह परीक्षा प्रारंभ होने के सवा घंटे बाद प्रसारित हुए थे. तबतक परीक्षार्थी सवा घंटे की परीक्षा दे चुके थे.

हल उत्तर पुस्तिका केंद्रों तक नहीं पहुंच सकी. परीक्षा की शुचिता किसी भी स्तर पर प्रभावित नहीं हुई. अगर परीक्षा प्रारंभ होने के पहले प्रसारित होता, तो प्रश्नपत्र लीक माना जाता. वहीं इस पेपर लीक मामले में केंद्र व्यवस्थापक राजेन्द्र सिंह और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक गंभीर सिंह गिरफ्तार किया गया जबकि मुख्य आरोपी विनय सिंह विनय चौधरी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश की जा रही है. इसके साथ ही बोर्ड ने कॉलेज की मान्यता निरस्त कर दी है.

सपा अध्यक्ष ने घेरा

उधर पेपर लीक मामले में समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने वार करते हुए कहा कि बच्चों के माता-पिता निराश होकर सरकार से पूछ रहे हैं इस बात की कौन गारंटी लेगा दोबारा परीक्षा होने पर फिर से पेपर आउट नहीं होगा जिस तरह से पेपर आउट के मामले दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं उससे बच्चों में मनो मानसिक हताशा होती है उसका दर्द परिवार विरोधी भाजपा कभी नहीं समझ सकती.

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us