Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kannauj News In Hindi: पेपर लीक होने से हताश एक युवक ने कर ली आत्महत्या ! सुसाइड नोट पढ़कर छलक उठेंगे आंसू, अखिलेश यादव की सामने आयी प्रतिक्रिया

Kannauj News In Hindi: पेपर लीक होने से हताश एक युवक ने कर ली आत्महत्या ! सुसाइड नोट पढ़कर छलक उठेंगे आंसू, अखिलेश यादव की सामने आयी प्रतिक्रिया
युवक ने किया सुसाइड, Image credit original source

Kannauj Sucide News

यूपी के कन्नौज (Kannauj) से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए. दरअसल यहां पर एक नौजवान ने अपनी सारी डिग्रियों को आग लगाकर फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या (Commit Suicide) कर ली. उसके द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट के मुताबिक लगातार पेपर लीक (Paper Leak) होने से परेशान होने की वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया है. इस आत्महत्या मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार पर सवाल उठाए हैं.

हताश युवक ने फांसी लगाकर दी जान

उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj) जिले से यह खौफनाक घटना सामने आई है जहां बेरोजगारी से तंग आकर एक युवा ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटनास्थल से मृतक द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जिसमें उसने स्पष्ट रूप से लिखा है की नौकरी न मिलने से वह काफी हताश और निराश था जिस वजह से यह कदम उठा रहा है घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है.

kannauj_youth_commit_suicide_suicide_note
सुसाइड लेटर, image credit original source

डिग्रियों को लगाई आग, लिखा सुसाइड नोट

यह खौफनाक घटना कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र भुडपुरवा इलाके की है. जहां पर रहने वाले 28 वर्षीय बृजेश पाल नाम के युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. सुबह जब घर वालों ने उसका शव फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा तो सभी के होश उड़ गए इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

वही घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जिसमें नौजवान ने लिखा है कि 'मेरे माता-पिता मुझे माफ कर देना मैं आपको धोखा देने जा रहा हूं मेरी मौत के बाद किसी को परेशान ना किया जाए क्योंकि अपनी मौत का मैं खुद जिम्मेदार हूं. मैं जीना नहीं चाहता आज मैं सबको छोड़कर जा रहा हूं हो सके तो मुझे माफ कर देना क्या फायदा ऐसी डिग्री का जो एक नौकरी ना दिला सके मेरी आधी उम्र पढ़ते-पढ़ते निकल गई' इसके बाद उस नौजवान ने अपनी सारी डिग्रियों को आग के हवाले करते हुए आत्महत्या कर ली.

पेपर लीक होने की वजह से था परेशान

जानकारी के मुताबिक बृजेश पाल के पिता राजधानी दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं इसलिए घर की सारी रिस्पांसिबिलिटी ब्रजेश की थी. कन्नौज में वह अपनी बहन और माँ के साथ रहता था. वहीं जब मृतक के परिवार और दोस्तों से पूछताछ की गई तो यह पता चला कि मृतक ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का एग्जाम दिया था इस बार उसका एग्जाम पहले के मुकाबले काफी अच्छा हुआ था.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

लेकिन जब पेपर लीक होने की खबर जैसे ही सामने आई तो वह काफी बेचैन और परेशान रहने लगा उसे लगा कि अब उसे नौकरी नहीं मिलेगी इसलिए उसने अपने सुसाइड नोट में भी बेरोजगारी की बात कही है सुसाइड नोट में लिखे हुए एक-एक शब्द पढ़कर सभी के आंखों से आंसू बरस पड़े क्योंकि इस नोट में उसने अपने नौकरी न मिलने से जुड़े सभी दर्द को बयां करते हुए लिखा है.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी अपनी प्रतिक्रिया

यूपी पुलिस भर्ती का पेपर लीक होने के बाद से लगातार अभ्यर्थी दोबारा पेपर करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है तो वही विपक्ष भी ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है ऐसे में इस युवा द्वारा की गई आत्महत्या करने के बाद सियासत और भी ज्यादा गरमा गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी करते हुए कहा है कि यह बेहद दुखद खबर है कि बेरोजगारी की त्रासदी से निराश होकर कन्नौज में एक युवा बृजेश पाल ने फांसी लगाकर जान दे दी है और ऐसा करने से पहले उसने अपनी सारी डिग्रियां जला डाली. आगे उन्होंने लिखा है कि जीवन देना कोई समाधान नहीं होता संघर्ष ही समाधान का रास्ता निकलता है भाजपा सरकार में नौकरी की उम्मीद बेईमानी है जो भाजपा अपनी सरकार बनाने के लिए हर हथकंडा अपनाती है वह नौकरी देने के नाम पर क्यों मुकर जाती है.

Read More: Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us