Unnao Crime In Hindi: उन्नाव में गर्लफ्रैंड की उंगली में सगाई की अंगूठी देख बौखलाए बॉयफ्रेंड ने काट डाली कलाई
Unnao News Today
यूपी (Up) के उन्नाव (Unnao) से एक बेहद चौका देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के हाथ का पंजा (Hand Claw) खुरपी (Scalpel) से काट डाला हां लग जा अब इस सिरफिरे प्रेमी (Crazy lover) से इसका कारण पूछा गया तो उसका जवाब सुनकर सभी के होश उड़ गए. वहीं युवती को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है.
प्रेमी ने प्रेमिका की काटी कलाई
यह बेहद डरावनी घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) जनपद के गंज मुरादाबाद के बेहटा मुजावर थाना अंतर्गत गोरिया कला गांव की है दरअसल गांव में रहने वाली एक लड़की का गांव के ही रहने वाले रिंकू नाम के लड़के के साथ अफेयर चल रहा था लेकिन उस लड़की की किसी और से सगाई हो गई यही नहीं 19 मार्च को शादी भी होनी थी, घर में सब राजी खुशी चल रहा था लेकिन प्रेमी को यह बात नागवार गुजरी इसलिए उसने प्रेमिका को बहाने से सुनसान इलाके में बुलाया और फिर इस शादी को लेकर दोनों में बहस होने लगी वही आरोपी प्रेमी रिंकू को इतना गुस्सा आया कि उसने धारदार हथियार से अपनी प्रेमिका के बाय हाथ की कलाई ही काटकर मौके से फरार हो गया.
दर्द से तड़पती रही पीड़िता
आरोपी के द्वारा किए गए प्रहार से युवती दर्द से काफी देर तड़पती रही और काफी खून बह जाने की वजह से वह बेहोश हो गई वही रास्ते से जब गुजर रहे लोगों ने उसे देखा तो घर वालों को सूचना दी गई युवती की कटी हुई कलाई देखकर घर वालों में कोहराम मच गया आनन फानन में घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने बताया कि पीड़िता का काफी खून बह चुका है ऐसे में उसे बेहतर उपचार के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया.
खौफनाक घटना की कहानी आरोपी की जुबानी

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
वही इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि युवती की हालत बेहद नाजुक है. इसलिए उसका इलाज लखनऊ ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है तो वहीं आरोपी रिंकू का बयान लिया जा चुका है रिंकू ने बताया है कि युवती ने शादी करने से मना कर दिया था इसी बात से नाराज होकर उसने लड़की की कलाई ही काट डाली. फिलहाल पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है.
