Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM
उत्तर प्रदेश में 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 PCS अधिकारियों का तबादला कर दिया. कई जिलों के एसडीएम और उपजिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. फतेहपुर में भी तीन एसडीएम बदले गए हैं, जबकि एक नए अधिकारी की तैनाती की गई है.

UP PCS Transfer 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं. रविवार देर रात जारी आदेश में 182 PCS अधिकारियों को नई तैनाती दी गई. कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 PCS अधिकारियों का तबादला कर दिया. इससे पहले 18 अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए थे, जिसके बाद देर रात 182 अधिकारियों की दूसरी सूची जारी की गई. तबादला सूची में कई जिलों के उपजिलाधिकारी (SDM), विशेष कार्याधिकारी (OSD), सहायक नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रमुख सचिव कार्मिक एवं नियुक्ति एम. देवराज ने स्थानांतरण आदेश जारी होने की जानकारी दी है, जबकि विशेष सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से अधिकारियों को अलग-अलग आदेश भेजे गए हैं.

इन प्रमुख अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार सुरभि शर्मा को कानपुर देहात से उपजिलाधिकारी बागपत, पुष्पेंद्र पटेल को गाजीपुर से अंबेडकरनगर, शुभम यादव को उन्नाव से बुलंदशहर, प्रतिभा मिश्रा को वाराणसी से कानपुर देहात, गोपाल शर्मा को मैनपुरी से बरेली, मिथलेश कुमार तिवारी को रायबरेली से मैनपुरी, लवलीत कौर को हाथरस से OSD ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, पुष्पनाथ चौधरी को अमरोहा से उन्नाव, देवेंद्र प्रताप सिंह को यूपीडा से झांसी, प्रज्ञा पाण्डेय को उन्नाव से बाराबंकी, अजेंद्र सिंह को कौशाम्बी से उन्नाव, अभिनव यादव को सीतापुर से जालौन, आकांक्षा गौतम को सीतापुर से सोनभद्र तथा शिखा शुक्ला को सीतापुर से कानपुर नगर भेजा गया है.

Read More: Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया

फतेहपुर में भी बदले कई SDM

182 PCS अधिकारियों के तबादले की सूची में फतेहपुर जनपद भी शामिल है. जिले के तीन उपजिलाधिकारियों का तबादला किया गया है, जबकि एक नए अधिकारी की तैनाती की गई है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

जारी आदेश के अनुसार प्रदीप कुमार रमन, जो फतेहपुर में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात थे, उनका तबादला उपजिलाधिकारी जौनपुर के पद पर किया गया है. अजय कुमार पांडेय, उपजिलाधिकारी फतेहपुर को एसडीएम फर्रुखाबाद बनाया गया है. वहीं अभिनीत कुमार, जो फतेहपुर में एसडीएम के पद पर कार्यरत थे, उनका स्थानांतरण एसडीएम अमेठी के रूप में किया गया है.

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

इन अधिकारियों के स्थान पर अश्विनी पांडेय, जो पहले एसडीएम बहराइच के पद पर तैनात थे, उन्हें उपजिलाधिकारी फतेहपुर के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस फेरबदल के बाद जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में भी बदलाव देखने को मिलेगा.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us