Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Unnao Dulhan News: सात फेरों से पहले ही प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, कुछ देर पहले ही हुआ था जयमाल

उन्नाव में सात फेरों के बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

उन्नाव के पुरवा क्षेत्र में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां दुल्हन जयमाला के कुछ ही देर बाद सात फेरों से पहले प्रेमी संग फरार हो गई. खोजबीन के बाद जब यह सच सामने आया, तो दूल्हा पक्ष को बिना दुल्हन के ही बारात वापस ले जानी पड़ी.

Unnao Dulhan News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में आयोजित एक शादी उस समय अचानक बिगड़ गई, जब दुल्हन मंडप में पहुंचने से ठीक पहले ही प्रेमी संग फरार हो गई. जयमाला तक सभी रस्में सामान्य रूप से पूरी हुई थीं, लेकिन भांवर की बारी आते ही दुल्हन कमरे से गायब मिली. परिजनों की तलाश और अफरा-तफरी के बीच खुलासा हुआ कि वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई है.

जयमाला तक हंसी खुशी चला कार्यक्रम

29 नवंबर को शादी की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ की गई थीं. पुरवा क्षेत्र के एक गांव से बारात पहुंची, जहां दूल्हे और बारातियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत हुआ. द्वारचार और जयमाला का कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. दूल्हे-दुल्हन ने एक-दूसरे को माला पहनाई और परिवार के लोग इस खुशहाल पल को कैमरे में कैद करने में व्यस्त रहे. किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही चरण में शादी पूरी तरह रुक जाएगी.

भांवर से ठीक पहले दुल्हन लापता, खोजते रहे परिजन

विवाह की मुख्य रस्म भांवर की तैयारी की जा रही थी. दुल्हन को बुलाने के लिए परिवार की महिलाएं कमरे में पहुंचीं, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं थी. पहले इसे हल्की देरी समझा गया, लेकिन थोड़ी ही देर में घर, आंगन और आसपास की पूरी खोजबीन शुरू हो गई. जब दुल्हन का कोई पता नहीं चला, तो शादी घर में हड़कंप मच गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

प्रेम संबंध के चलते आशिक के साथ फरार

घटना की सूचना पुलिस को देते हुए दुल्हन के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का गांव के ही संदीप नाम के युवक से प्रेम संबंध था. परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और शादी तय कर दी. पिता के अनुसार, बेटी ने जयमाला तक सभी रस्में निभाईं, लेकिन भांवर के समय वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. परिवार ने इसे पहले से बनाई गई योजना बताया.

Read More: यूपी में जमीन रजिस्ट्री के नियम सख्त, अब असली मालिक ही बेच सकेगा संपत्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

बिना दुल्हन घर लौटे बाराती, हों रहीं चर्चाएं

दुल्हन के अचानक गायब होने से दूल्हा पक्ष के सामने असहज स्थिति बन गई. काफी देर तलाश और बातचीत के बाद शादी आगे नहीं बढ़ सकी. अंततः निर्णय लिया गया कि बारात बिना दुल्हन के ही लौट जाएगी. इस घटना से दोनों परिवारों पर मानसिक दबाव बढ़ गया और गांव में इसकी चर्चा तेज हो गई.

Read More: UPPCL News: उत्तर प्रदेश में अब ट्रांसफार्मर जला तो अभियंताओं की जेब से भरना होगा नुकसान, जानिए क्या है आदेश?

जांच में जुटी पुलिस, प्रेमी युगल की तलाश

थाना प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि युवती बालिग है, इसलिए मामले की जांच संवेदनशील रूप से की जा रही है. पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और युवती व युवक की तलाश जारी है. घटना के बाद से यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Read More: UP Cabinet का मास्टरस्ट्रोक: शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी, सरकार की लगी मोहर, मई से मिलेगा मानदेय

01 Dec 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Unnao Dulhan News: सात फेरों से पहले ही प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, कुछ देर पहले ही हुआ था जयमाल

Unnao Dulhan News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में आयोजित एक शादी उस समय अचानक बिगड़ गई, जब दुल्हन मंडप में पहुंचने से ठीक पहले ही प्रेमी संग फरार हो गई. जयमाला तक सभी रस्में सामान्य रूप से पूरी हुई थीं, लेकिन भांवर की बारी आते ही दुल्हन कमरे से गायब मिली. परिजनों की तलाश और अफरा-तफरी के बीच खुलासा हुआ कि वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई है.

जयमाला तक हंसी खुशी चला कार्यक्रम

29 नवंबर को शादी की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ की गई थीं. पुरवा क्षेत्र के एक गांव से बारात पहुंची, जहां दूल्हे और बारातियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत हुआ. द्वारचार और जयमाला का कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. दूल्हे-दुल्हन ने एक-दूसरे को माला पहनाई और परिवार के लोग इस खुशहाल पल को कैमरे में कैद करने में व्यस्त रहे. किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही चरण में शादी पूरी तरह रुक जाएगी.

भांवर से ठीक पहले दुल्हन लापता, खोजते रहे परिजन

विवाह की मुख्य रस्म भांवर की तैयारी की जा रही थी. दुल्हन को बुलाने के लिए परिवार की महिलाएं कमरे में पहुंचीं, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं थी. पहले इसे हल्की देरी समझा गया, लेकिन थोड़ी ही देर में घर, आंगन और आसपास की पूरी खोजबीन शुरू हो गई. जब दुल्हन का कोई पता नहीं चला, तो शादी घर में हड़कंप मच गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

प्रेम संबंध के चलते आशिक के साथ फरार

घटना की सूचना पुलिस को देते हुए दुल्हन के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का गांव के ही संदीप नाम के युवक से प्रेम संबंध था. परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और शादी तय कर दी. पिता के अनुसार, बेटी ने जयमाला तक सभी रस्में निभाईं, लेकिन भांवर के समय वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. परिवार ने इसे पहले से बनाई गई योजना बताया.

बिना दुल्हन घर लौटे बाराती, हों रहीं चर्चाएं

दुल्हन के अचानक गायब होने से दूल्हा पक्ष के सामने असहज स्थिति बन गई. काफी देर तलाश और बातचीत के बाद शादी आगे नहीं बढ़ सकी. अंततः निर्णय लिया गया कि बारात बिना दुल्हन के ही लौट जाएगी. इस घटना से दोनों परिवारों पर मानसिक दबाव बढ़ गया और गांव में इसकी चर्चा तेज हो गई.

जांच में जुटी पुलिस, प्रेमी युगल की तलाश

थाना प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि युवती बालिग है, इसलिए मामले की जांच संवेदनशील रूप से की जा रही है. पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और युवती व युवक की तलाश जारी है. घटना के बाद से यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र में एक महिला प्रधानाध्यापिका ने मोहल्ले की महिला और उसके सहयोगियों पर आयोग में पद...
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़
Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष से मीन तक किसको क्या करना है उपाय, जानिए आज का दैनिक राशिफल
UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल
Uttar Pradesh: यूपी के ग्राम प्रधानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा ! प्रदेश में पहली बार लागू हुई व्यवस्था
UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड

Follow Us