Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

School Closed In UP: यूपी के इस जिले में घोषित हुईं स्कूलों की छुट्टी ! जान लीजिए सरकारी आदेश

School Closed In UP: यूपी के इस जिले में घोषित हुईं स्कूलों की छुट्टी ! जान लीजिए सरकारी आदेश
यूपी के गाजियाबाद में भारी बारिश और ठंड के चलते 30 दिसंबर तक स्कूलों की छुट्टी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Ghaziabad News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में भारी बारिश के चलते 30 दिसंबर तक स्कूलों की छुट्टी (School Closed) घोषित कर दी गईं हैं. जानिए पूरा आदेश

Ghaziabad School Closed: यूपी के गाजियाबाद जिले में भारी बारिश और ठिठुरन के चलते 30 दिसंबर तक स्कूलों को बंद कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी के आदेश पर बीएसए ने सभी स्कूलों को बंद (School Closed In UP) करने का आदेश जारी कर दिया है. आपको बतादें कि लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यक्त हो गया है वहीं ठंड बढ़ने से मौसम में गिरावट हो रही है.

स्कूलों के लिए क्या है सरकारी आदेश?

गाजियाबाद (Ghaziabad) में लगातार हो रही बारिश के चलते ठंड ने सभी को अपने आगोश में ले लिया है ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है.

ghaziabad_school_news
गाजियाबाद बीएसए द्वारा जारी आदेश: Image Credit Original Source

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह (IAS Indra Vikram Singh) के निर्देश पर बीएसए ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि कक्षा 1 से 8 तक के समस्त परिषदीय, माध्यमिक, सी०बी०एस०ई०, आई०सी०एस०ई० व अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालय दिनांक 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक पूर्ण रूप से बंद रहेंगे इसके साथ ही कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 9:00 बजे से पूर्व संचालित नहीं की जा सकती हैं. 

विद्यालय खुले तो होगी कड़ी कार्रवाई 

बीएसए ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 30 दिसंबर तक सभी 1 से 8 के स्कूल बंद (School Closed In Ghaziabad) रहेंगे इनमें प्राइवेट स्कूल भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि उक्त आदेश का पालन ना करने पर विद्यालय और संबंधित प्रिंसिपल पर कड़ी कार्रवाई होगी.

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

आपको बतादें कि शनिवार को भारी बारिश के चलते मेरठ के विद्यालयों को भी बंद किया गया था. प्रदेश में बदलते मौसम ने तापमान में गिरावट कर दी है जिससे गलन और ठिठुरन बढ़ गई है.

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us