Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up School Winter Vacation 2025: यूपी के फतेहपुर सहित इन जिलों में बंद हुए विद्यालय ! जानिए कब खुलेंगे स्कूल

Up School Winter Vacation 2025: यूपी के फतेहपुर सहित इन जिलों में बंद हुए विद्यालय ! जानिए कब खुलेंगे स्कूल
यूपी के फतेहपुर सहित सभी जिलों में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) सहित सभी बेसिक शिक्षा से जुड़े स्कूलों में 15 दिन का शीतकालीन (Winter Vacation) अवकाश घोषित कर दिया गया है.

School Closed In Fatehpur: यूपी के फतेहपुर सहित सभी जिलों में 15 दिन का शीतकालीन (Winter Vacation) अवकाश घोषित कर दिया गया है. सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा प्रयागराज ने पत्र जारी करते हुए बीते 26 दिसंबर को सभी जिलों के बीएसए को आदेशित कर दिया था.

बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक कक्षा 1 से लेकर 8 तक के स्कूलों में छुट्टी रहेगी. आपको बतादें कि सूबे के अधिकतर जिलों में भारी बारिश और ठंड के चलते कई बार जिला अधिकारी के आदेश पर स्थानीय स्तर पर भी स्कूलों को बंद किया जा चुका है लेकिन फतेहपुर में अधिकतर सामान्य मौसम के रहते स्कूल खुले रहे.

फतेहपुर में बंद रहेंगे 15 दिन ये सभी स्कूल

फतेहपुर (Fatehpur) में शीतकालीन अवकाश के चलने सभी स्कूलों में छुट्टी (School Closed Fatehpur) घोषित कर दी गईं हैं.

fatehpur_school_winter_vacation_order
फतेहपुर बीएसए भारती त्रिपाठी का आदेश

बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) भारती त्रिपाठी (Bharti Tripathi) ने बताया कि सचिव बेसिक शिक्षा के आदेशानुसार जिले के सभी परिषदीय मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएससी बोर्डों के कक्षा 1 से लेकर 8 तक संचालित कक्षाएं 31 दिसंबर से 1 जनवरी मकर संक्रांति (Makar Sankranti) तक बंद रहेंगी. उन्होंने कहा कि कड़ाई से अनुपालन ना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

अधिक शीतलहर और ठंड से बंद हो सकते हैं कॉलेज 

प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में आ चुका है अधिकतर जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यक्त हो चुका है और ठंड भी बढ़ गई है. कई जिलों में प्राइमरी के साथ ही जूनियर और कॉलेजों को भी अवकाश दिया गया है.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

फतेहपुर में मौसम सामान्य होने की वजह से अभी तक स्कूल बंद (School Closed Fatehpur) नहीं किए गए हैं. लेकिन माना जा रहा है कि जनवरी में भीषण ठंड पड़ने का अनुमान है. जिसको ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर भी छुट्टियां हो सकती हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us