Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

सपा सांसद Priya Saroj को दिल दे बैठे क्रिकेटर Rinku Singh ! तूफानी जवाब का इंतजार

सपा सांसद Priya Saroj को दिल दे बैठे क्रिकेटर Rinku Singh ! तूफानी जवाब का इंतजार
सपा सांसद Priya Saroj और क्रिकेटर Rinku Singh की सगाई को लेकर क्या कहा गया (बाएं प्रिया दाएं रिंकू फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Rinku Singh Priya Saroj

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) के रहने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) और मछलीघर की सांसद प्रिया सरोज (MP Priya Saroj) के इंगेजमेंट को लेकर इंटरनेट का पारा बढ़ गया है. सपा विधायक तूफानी सरोज (Tufani Saroj) ने सगाई की अटकलों को विराम देते हुए शादी की बातचीत स्वीकारी है.

Rinku Singh Priya Saroj Engagement: यूपी के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और जौनपुर के मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज के बीच अचानक शादी की चर्चाओं ने इस सर्दी में माहौल गर्म कर दिया है. 26 वर्षीय Priya Saroj और 27 साल के Rinku Singh के आपसी रिश्तों को लेकर भी सोशल मीडिया में तड़का लगने लगा है.

कुछ लोगों ने तो दोनों की सगाई (Engagement) भी करा दी है. लेकिन तूफानी जवाब सुनकर अब कुछ विराम लगता दिखाई दे रहा है. एक ओर गरीबी में संघर्ष करके मुकाम हासिल करने वाले Rinku Singh हैं वहीं दूसरी ओर राजनीतिक विरासत को बढ़ाने Priya Saroj हैं जिन्होंने कम उम्र में ही पारिवारिक विरासत संभाल ली है. 

कौन हैं क्रिकेटर Rinku Singh जिनके पिता सिलेंडर वितरक हैं?

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बेहद गरीब परिवार में जन्में रिंकू सिंह (Rinku Singh) का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को हुआ था. दो कमरे के घर और पांच भाई बहनों ने गरीबी को निचले स्तर से देखा था. रिंकू के पिता गैस सिलेंडर की डिलीवरी का काम करते थे जिससे उनका घर चलता था.

बताया जा रहा है कि Rinku Singh का बड़ा भाई आटो रिक्शा चलाने का काम करता था. बचपन से ही क्रिकेट का सौख रखने वाले रिंकू के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि क्रिकेट का सामान भी खरीद सके. क्रिकेट के लिए उन्हें झाडू-पोंछा भी लगाना पड़ा दिल्ली के एक टूनामेंट में रिंकू को अच्छा परफार्मेंस करने पर ईनाम के तौर में मोटर साइकिल मिली थी.

कई बार झटका खाने के बाद भी उन्होंने अपना हौसला नहीं छोड़ा और लगे. T20 में खेलने का मौका मिला और IPL में भी लेकिन 2022-23 में उन्होंने कमाल कर दिया और गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्होंने 5 गेंदों में 5 छक्के लगाकर मैच का रुख बदल दिया. 

पिता की विरासत संभालने वाली कौन है Priya Saroj 

यूपी के जौनपुर जिले के मछलीशहर संसदीय सीट से सपा सांसद बनने वाली 26 वर्षीय प्रिया सरोज (MP Priya Saroj) तीन बार के सांसद और वर्तमान में केराकत सीट से विधायक तूफानी सरोज (Tufani Saroj) की बेटी हैं. Priya Saroj ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली स्थित एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से की और इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में स्नातक किया.

जानकारी के मुताबिक एमिटी विश्वविद्यालय से LLB की भी डिग्री हासिल की और सांसद होने के बाउजूद सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस भी करती हैं. बताया जा रहा है 2024 के लोकसभा चुनाव में Priya Saroj ने भाजपा के सांसद रहे बीपी सरोज को हराकर जीत दर्ज की थी. Priya Saroj Rinku Singh Net Worth की बात करें तो प्रिया की व्यक्तिगत आय रिंकू से बेहद कम है जैसा कि चुनावी हलफनामे में दर्ज है. 

शादी की चर्चाओं को लेकर पिता तूफानी सरोज ने क्या कहा?

Priya Saroj और क्रिकेटर Rinku Singh की सगाई (Engagement) को लेकर चल रही चर्चाओं पर मीडिया को जवाब देते हुए पिता तूफानी सरोज कहते हैं कि दोनों के परिवारों के बीच बातचीत चल रही है अभी तक रोका या सगाई नहीं हुई है.

उन्होंने कहा कि रिंकू के परिवार की ओर से रिश्ता आया था जिसको लेकर पहले चरण की वार्ता भी हो चुकी है. लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. माना जा रहा है कि जल्द ही बातचीत होने के बाद सगाई की रस्में हो सकती हैं.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us