Lucknow News In Hindi: पति करता था दूसरे राज्य में नौकरी ! फिर पत्नी की फेसबुक फ्रेंड से हुई दोस्ती, फिर जो हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे
पत्नी की फेसबुक फ्रेंड से हुई दोस्ती
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पति से बेवफाई और फिर धोखे का मामला सामने आया है. दरअसल एक महिला का पति बाहर रहकर नौकरी करता है. ऐसे में महिला की सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से फ्रेंडशिप (Friendship) हो गई. इस बीच दोनों में कई बार मुलाकातें भी हुई इन मुलाकातों का फायदा उठाते हुए युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ रेप (Rape) घटना को अंजाम दे दिया. यही नहीं इस घटना का वीडियो बनाकर अब उस पर धर्मांतरण (Conversion) का भी दबाव बनाने लगा. महिला की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है.
फेसबुक पर दोस्ती कर उठाया फायदा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में सोशल मीडिया के जरिए एक शादीशुदा महिला (Married Woman) ने एक युवक से दोस्ती की, जिसके बाद महिला का आरोप है कि, युवक ने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम देते हुए धर्मांतरण का दबाव (Pressure Of Conversion) बना रहा है. इस घटना से महिला को इतना झकझोर दिया कि उसने अपना घर ही बदल दिया लेकिन इसके बाद भी वह युवक महिला को लगातार परेशान करता रहा जिससे प्रताड़ित होकर महिला ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है.
दोस्ती होने के बाद नशीला पदार्थ खिलाकर किया रेप
आपको बताते चले कि यह पीड़ित महिला गुडंबा थाना क्षेत्र में रहती है तो वही उसका पति गुजरात में नौकरी करता है. पत्नी घर पर अकेली ही रहती थी इस बीच वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी थी ऐसे में उसकी दोस्ती निहाल उर्फ सैयद अब्दुल अलीम जाफरी नाम के युवक से हो गई युवक नोएडा में इंजीनियर था जबकि मुख्य रूप से वह लखनऊ के मडियाव स्थित शिवाजी नगर का रहने वाला है.

