Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Amethi News: अमेठी में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला ! नायब तहसीलदार सहित कई घायल, 5 गिरफ्तार

अमेठी में अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम पर हमला, पांच गिरफ्तार: Image Credit Original Source

Amethi News Today

अमेठी (Amethi) के गौरीगंज में बुधवार को चक रोड से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी समेत कई लोग घायल हो गए. सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हुआ. पुलिस ने पांच हमलावरों को हिरासत में लिया है और बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है.

Amethi News: यूपी के अमेठी जिले में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर उस समय हमला हो गया जब वह माधवपुर वार्ड के चक रोड से टिन शेड हटाने पहुंची थी. पथराव और लाठीचार्ज में नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी सहित कई अधिकारी घायल हो गए. भीड़ ने सरकारी गाड़ियों को भी निशाना बनाया. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

बिना पुलिस बल के पहुंची राजस्व टीम पर हुआ अचानक हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरीगंज नगर पालिका परिषद के माधवपुर वार्ड में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया जब एसडीएम प्रीति तिवारी के नेतृत्व में राजस्व टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची. टीन शेड लगाकर कब्जा किए गए चक रोड को खाली कराने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया.

बताया जा रहा है कि टीम के साथ कोई पुलिस बल नहीं था. जैसे ही टीम ने टिन शेड हटाने की कार्रवाई शुरू की, दर्जनों ग्रामीणों ने महिलाओं और पुरुषों को इकट्ठा कर टीम पर हमला कर दिया. पथराव और लाठीचार्ज में नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी घायल हो गईं. टीम को किसी तरह भागकर जान बचानी पड़ी.

शिकायत के बाद कार्रवाई को पहुंची थी टीम

माधवपुर निवासी भोलानाथ सिंह ने कई बार स्थानीय प्रशासन से शिकायत की थी कि खेत तक जाने वाले चक रोड पर टिन शेड लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है. लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने कार्रवाई का फैसला लिया.

Read More: यूपी में जमीन रजिस्ट्री के नियम सख्त, अब असली मालिक ही बेच सकेगा संपत्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

बुधवार सुबह एसडीएम प्रीति तिवारी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी, कानूनगो संतोष सिंह, लेखपाल मनीष सरोज, गौरव यादव, कुलदीप यादव, रंजीत यादव, अनूप गुप्ता और सिराज अहमद मौके पर पहुंचे थे. टीम ने जैसे ही निर्माण हटाना शुरू किया, भीड़ एकत्र होकर हमला करने लगी.

Read More: UPSRTC Job: यूपी में महिलाओं के लिए 2584 नौकरियां, मेरिट से होगा चयन, अपने जिले में मिलेगी तैनाती

सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त, वीडियो हुआ वायरल

हमलावरों ने सिर्फ टीम पर ही नहीं बल्कि सरकारी गाड़ियों पर भी पथराव किया. इससे एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. अचानक हुए इस हमले से अफसरों में दहशत फैल गई. किसी तरह सभी टीम सदस्य मौके से भागकर गौरीगंज कोतवाली पहुंचे और शरण ली. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ द्वारा पत्थर फेंकते और हंगामा करते हुए देखा जा सकता है.

Read More: उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा पलटवार: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में खतरे की चेतावनी

पुलिस ने संभाला मोर्चा, पांच आरोपी हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. हमलावरों की पहचान कर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, हमला करने और शांति भंग करने के आरोप में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

प्रशासन सख्त, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

गौरीगंज थाने में देर शाम तक एसडीएम प्रीति तिवारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

एडीएम अर्पित ने कहा कि राजस्व टीम पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकारी कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

18 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Amethi News: अमेठी में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला ! नायब तहसीलदार सहित कई घायल, 5 गिरफ्तार

Amethi News Today

Amethi News: यूपी के अमेठी जिले में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर उस समय हमला हो गया जब वह माधवपुर वार्ड के चक रोड से टिन शेड हटाने पहुंची थी. पथराव और लाठीचार्ज में नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी सहित कई अधिकारी घायल हो गए. भीड़ ने सरकारी गाड़ियों को भी निशाना बनाया. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

बिना पुलिस बल के पहुंची राजस्व टीम पर हुआ अचानक हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरीगंज नगर पालिका परिषद के माधवपुर वार्ड में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया जब एसडीएम प्रीति तिवारी के नेतृत्व में राजस्व टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची. टीन शेड लगाकर कब्जा किए गए चक रोड को खाली कराने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया.

बताया जा रहा है कि टीम के साथ कोई पुलिस बल नहीं था. जैसे ही टीम ने टिन शेड हटाने की कार्रवाई शुरू की, दर्जनों ग्रामीणों ने महिलाओं और पुरुषों को इकट्ठा कर टीम पर हमला कर दिया. पथराव और लाठीचार्ज में नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी घायल हो गईं. टीम को किसी तरह भागकर जान बचानी पड़ी.

शिकायत के बाद कार्रवाई को पहुंची थी टीम

माधवपुर निवासी भोलानाथ सिंह ने कई बार स्थानीय प्रशासन से शिकायत की थी कि खेत तक जाने वाले चक रोड पर टिन शेड लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है. लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने कार्रवाई का फैसला लिया.

बुधवार सुबह एसडीएम प्रीति तिवारी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी, कानूनगो संतोष सिंह, लेखपाल मनीष सरोज, गौरव यादव, कुलदीप यादव, रंजीत यादव, अनूप गुप्ता और सिराज अहमद मौके पर पहुंचे थे. टीम ने जैसे ही निर्माण हटाना शुरू किया, भीड़ एकत्र होकर हमला करने लगी.

सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त, वीडियो हुआ वायरल

हमलावरों ने सिर्फ टीम पर ही नहीं बल्कि सरकारी गाड़ियों पर भी पथराव किया. इससे एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. अचानक हुए इस हमले से अफसरों में दहशत फैल गई. किसी तरह सभी टीम सदस्य मौके से भागकर गौरीगंज कोतवाली पहुंचे और शरण ली. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ द्वारा पत्थर फेंकते और हंगामा करते हुए देखा जा सकता है.

पुलिस ने संभाला मोर्चा, पांच आरोपी हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. हमलावरों की पहचान कर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, हमला करने और शांति भंग करने के आरोप में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

प्रशासन सख्त, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

गौरीगंज थाने में देर शाम तक एसडीएम प्रीति तिवारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

एडीएम अर्पित ने कहा कि राजस्व टीम पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकारी कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

Latest News

Lucknow News: जिला कोर्ट के बाहर वकीलों और पुलिस में हिंसक टकराव, चैंबर तोड़ने पहुंची टीम पर पथराव, लाठीचार्ज से मचा हड़कंप Lucknow News: जिला कोर्ट के बाहर वकीलों और पुलिस में हिंसक टकराव, चैंबर तोड़ने पहुंची टीम पर पथराव, लाठीचार्ज से मचा हड़कंप
लखनऊ जिला कोर्ट के बाहर रविवार को उस समय हालात बेकाबू हो गए जब इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर नगर...
यूपी में कुदरत का करिश्मा: महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, दो बेटे और दो बेटियां, डॉक्टर भी हैरान
आजम खान को बड़ा झटका: IAS आन्जनेय कुमार पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा
Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी
Prateek Yadav Live News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा प्रतीक का शव, कल होगा अंतिम संस्कार, जानिए पल-पल की अपडेट
Prateek Yadav Death News: किचन में अचानक गिरे प्रतीक यादव, अपर्णा यादव के करीबी ने बताई उस सुबह की पूरी कहानी
फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ

Follow Us