Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Loksabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव ! जान लीजिए किस चरण में कहां-कहां और कब होंगे चुनाव व नामांकन

Up Loksabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव ! जान लीजिए किस चरण में कहां-कहां और कब होंगे चुनाव व नामांकन
मुख्य चुनाव आयुक्त, राजीव कुमार, image credit original source

Lok Sabha Chunav 2024

चुनाव आयोग (Election Commission) की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election) की तारीखों (Dates) की घोषणा कर दी गई है. लोकसभा चुनाव सात चरणों (7 Phases) में किए जाएंगे. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सात चरणों में चुनाव संपन्न कराया जाएगा. चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता (Code Of Conduct) लागू कर दी गई है. उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर वोटिंग किन-किन संसदीय सीटों पर कहाँ और कब होनी है, नीचे आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे.

यूपी में 7 चरणों में होना है लोकसभा चुनाव

शनिवार को चुनाव आयोग (Election Commission) ने लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) की चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यह सभी चुनाव सात चरणों में किए जाएंगे. जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल से पहले चरण से होने जा रही है. आखिरी चरण एक जून को होगा और नतीजे का दिन सभी जगह 4 जून निर्धारित किया गया है.

अब बात आती है उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर जहां 7 चरणों में चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से वोटिंग कराये जाने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए हैं. चलिए लोकसभा के इस महापर्व में यूपी में किस-किस चरणों में कहाँ-कहाँ पर चुनाव होगा और कब से नामांकन शुरू होगा और पर्चा वापसी का दिन क्या रहेगा इन सब बातों को आप तक पहुंचाएंगे.

यूपी में पहले चुनाव के चरण यहां

19 अप्रैल- पहले चरण में यूपी के सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (SC), मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत में 19 अप्रैल को मतदान होना है. यहां 20 मार्च को नामांकन है, 27 मार्च को नामांकन भरने की अंतिम तिथि, 28 मार्च को जांच, 30 मार्च को नामाँकन वापस लेने की तिथि, फिर चुनाव 19 अप्रैल को होगा.

दूसरे चरण में यहां चुनाव

26 अप्रैल - दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़ और मथुरा में 26 अप्रैल को मतदान होना है. यहां 28 मार्च को नामांकन शुरू, 4 अप्रैल नामांकन भरने की अंतिम तिथि, 5 अप्रैल को जांच, 8 अप्रैल को नामांकन वापस लेने की तिथि है.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

तीसरे चरण में यहां चुनाव

7 मई- तीसरे चरण में सम्भल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायू, आंवला, बरेली में मतदान 7 मई को होना है. यहां 12 अप्रैल को नामांकन शुरू होगा. 19 अप्रैल को नामांकन भरने की अंतिम तिथि, 20 अप्रैल को पत्रों की जांच, 22 अप्रैल को नामांकन वापस की तिथि है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

चौथे चरण में यहां चुनाव

13 मई- चौथे चरण में कानपुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, अकबरपुर, बहराइच में 13 मई को मतदान होना है. 18 अप्रैल को नामांकन शुरू, 25 अप्रैल को नामांकन भरने की अंतिम तिथि, 26 अप्रैल को पत्रों की जांच, 29 अप्रैल को नामांकन वापस लेने की तिथि है.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

पांचवें चरण में यहां चुनाव

20 मई- पांचवे चरण में मोहनलालगंज, रायबरेली, लखनऊ, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बाँदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, केसरगंज, गोंडा में 20 मई को मतदान होना है. 26 अप्रैल को नामांकन शुरू, 3 मई को नामांकन भरने की अंतिम तिथि, 4 मई को जांच और 6 मई को नामांकन वापस लेने की तिथि है.

छठे चरण में यहां चुनाव

25 मई- छठे चरण में सुल्तानपुर, फूलपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, सन्तकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर,मछली शहर, भदोही में 25 मई को मतदान होना है. 6 मई को नामांकन भरने की अंतिम तिथि, 7 मई पत्रों की जांच और 9 मई नामांकन वापस लेने की तिथि है.

सातवें चरण में यहां चुनाव

1 जून- सातवें चरण में महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बांसगांव घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज में मतदान 1 जून को होना है. यहां 7 मई को नामांकन होना है, 14 मई को नामांकन भरने की अंतिम तिथि, 15 मई को पत्रों की जांच और 17 मई को नामांकन वापस लेने की तिथि है.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us