Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP IAS Transfer Today 2025: यूपी में 11 आईएएस का ट्रांसफर ! हटाए गए कानपुर के कमिश्नर

UP IAS Transfer Today 2025: यूपी में 11 आईएएस का ट्रांसफर ! हटाए गए कानपुर के कमिश्नर
यूपी में 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले (बाएं अमित गुप्ता फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Kanpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की नौकरशाही में फेरबदल करते हुए 11 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (Transfer) कर दिया गया है. कानपुर (Kanpur) के कमिश्नर अमित गुप्ता को हटाते हुए के0 विजयेंद्र पांडियन को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

UP IAS Transfer Today 2025: यूपी में बीते दिनों 46 सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद मंगलवार 11 IAS अधिकारियों का फिर से तबादला कर दिया गया है. कानपुर के आयुक्त अमित गुप्ता को हटाते हुए के0 विजयेंद्र पांडियन को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. शासन द्वारा जारी की गई सूची में कई मंडलों के आयुक्तों इधर से उधर किया गया है. कुछ को नई जिम्मेदारी दी गई है.

कानपुर आयुक्त हटें, चित्रकूट पहुंचे अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश शासन ने 11 सीनियर आईएएस की सूची जारी करते हुए हुए बड़ा फेरबदल किया है. आलोक कुमार-।। को प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त किया गया है. लीना जौहरी को प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त किया गया है.

कानपुर मंडल और नगर के कमिश्नर अमित गुप्ता को हटाते हुए प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिरीक्षक, निबंधन की जिम्मेदारी दी गई है.

11_ias_transfer_list_today
11 आईएएस ट्रांसफर सूची: Image Credit Original Source

वहीं आजमगढ़ मंडल के कमिश्नर मनीष चौहान को प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग बनाया गया है. विंध्याचल मंडल आयुक्त डॉ० मुथुकुमारस्वामी बी. को सचिव, वित्त विभाग बनाकर भेजा गया है. इसके साथ ही बाल कृष्ण त्रिपाठी को विंध्याचल का नया मंडलायुक्त बनाया गया है. के. विजयेंद्र पांडियन को कानपुर के नए मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

डॉ रूपेश कुमार को महानिरीक्षक, निबंधन के प्रभार से हटा दिया गया है. वहीं आईएस विवेक को आजमगढ़ मंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है. आईएएस अजीत कुमार को चित्रकूट धाम का मंडल का आयुक्त बनाया गया है. आईएएस नरेंद्र प्रसाद पांडेय को सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या की नई जिम्मेदारी दी गई है. 

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us