Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Dehat Crime: पिता पर चरित्रहीनता के शक और तीसरी शादी से खफा दोनों पुत्रों ने खेला खूनी खेल, दो की हत्या एक घायल

Kanpur Dehat Crime: पिता पर चरित्रहीनता के शक और तीसरी शादी से खफा दोनों पुत्रों ने खेला खूनी खेल, दो की हत्या एक घायल
कानपुर देहात में डबल मर्डर से सनसनी

Kanpur News: कानपुर देहात से सनसनीखेज हत्याकांड से हड़कम्प मच गया है, भोगनीपुर अमरौधा गांव में हुए इस हत्याकांड के आरोपित दो भाई है, जिन्होंने पिता पर चरित्र हीनता का शक करते हुए उनकी तीसरी पत्नी और बाबा पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया.जिसमें महिला और बाबा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गम्भीर रूप से घायल है, जिन्हें हैलट इलाज के लिए भेजा गया. सूचना पर एसपी कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति समेत फारेंसिक टीम पहुंची, जहां से साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस ने फरार दोनों आरोपित पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया


हाईलाइट्स

  • कानपुर देहात के भोगनीपुर के अमरौधा में डबल मर्डर से सनसनी,मौके पर एसपी कानपुर देहात मौजूद
  • पिता पर चरित्रहीनता का शक के चलते दो पुत्रो ने दिया हत्याकांड को अंजाम
  • बुजुर्ग बाबा और महिला की मौत, पिता घायल, दोनों आरोपित गिरफ्तार

Sensation due to double murder in Bhoganipur area : कानपुर देहात में एक बार फिर हुए डबल मर्डर से सनसनी का माहौल व्याप्त है डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई, पिता पर चरित्रहीनता का शक था, जो बेटों को नागवार था ऊपर से पिता ने तीसरी शादी कर ली, जिसके बाद दोनों पुत्रों ने इसी पारिवारिक कलह के चलते यह खूनी खेल खेल डाला. इस हत्याकांड के बाद कानपुर देहात थर्रा गया है, लोगों में दहशत का माहौल है.

कानपुर देहात में डबल मर्डर से सनसनी

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा गांव में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब पारिवारिक कलह और पिता पर चरित्रहीनता के शक के चलते दो भाइयों ने पिता व उनकी तीसरी पत्नी और बुजुर्ग बाबा पर धारदार हमला से वार कर दिया, इस हमले में महिला और बुजुर्ग बाबा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गम्भीर रूप से घायल हैं. घटना की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई, मौके पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति समेत फारेंसिक टीम पहुंची, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायल पिता को असप्ताल पहुंचाया, और साक्ष्य जुटाए.

पिता पर चरित्रहीनता का था शक

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

बताया जा रहा है, कि रिटायर्ड शिक्षक 65 वर्षीय विमल के दो पुत्र अक्षय और ललित हैं, आरोप है कि दोनों पिता की चरित्रहीनता और उनके द्वारा की गई तीसरी शादी से दोनों खिलाफ थे, आये दिन विवाद भी होता था, पिता विमल सारा पैसा अपनी तीसरी पत्नी खुशबू पर ही लुटा रहे थे, इन्हीं सब चीज़ों को देख दोनों पुत्रो ने गुस्से में आग बबूला होकर आज धारदार हथियार पिता विमल, उनकी तीसरी पत्नी और बाबा पर  धारदार हथियार से हमला बोल दिया. जिसमें महिला और बुजुर्ग बाबा की मौत हो गई, जबकि पिता विमल गंभीर हालत में घायल हो गए.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

घटनास्थल पर एसपी कानपुरदेहात और फारेंसिक टीम मौजूद

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए, 

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई, सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम की मदद से पुलिस ने मौके से जानकारी जुटाई, साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की, पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

क्या कहा पुलिस अधीक्षक ने

कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि आज सुबह दो लोगो की हत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी, जहां राम प्रकाश और खुशबू की हत्या कर दी गई है,वही विमल गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया,  टीम लगाकर दोनो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जांच में मृतिका खुशबू विमल की तीसरी पत्नी होने की जानकारी मिली है, दोनों युवकों द्वारा पिता की चरित्रहीनता के शक के चलते और पारिवारिक विवाद के चलते हत्या करने की बात सामने आई है पुलिस सभी बिन्दुओ की गहनता से जांच कर रही है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us