Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime : थाने में दूसरे पक्ष के सामने पुलिस पर थर्ड डिग्री का आरोप,संदिग्ध परिस्थितियों में आढ़ती की मौत,शव रख कर किया हंगामा

Kanpur Crime : थाने में दूसरे पक्ष के सामने पुलिस पर थर्ड डिग्री का आरोप,संदिग्ध परिस्थितियों में आढ़ती की मौत,शव रख कर किया हंगामा
हनुमन्त विहार थाने में बिगड़ी युवक की तबियत,मौत

कानपुर कमिश्ननरेट पुलिस पर बड़े सवाल खड़े हो रहे है.हनुमंत विहार पुलिस पर कस्टडी में एक युवक की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद गंभीर आरोप लगे हैं.प्लॉट कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था.दोनों पक्ष थाने बुलाये गए.स्वजन का आरोप है कि दूसरे पक्ष के कहने पर पुलिस ने थर्ड डिग्री देते हुए जान ले ली.इस दौरान परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर देर रात हंगामा किया.सूचना पर कई थानों का फोर्स पहुंचा.और कार्रवाई का आश्वासन दिया .


हाईलाइट्स

  • कानपुर में हनुमंत विहार थाने में संदिग्ध परिस्थितियों में आढ़ती की मौत,शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
  • प्लॉट के विवाद में हनुमंत विहार पुलिस ने दोनों पक्षो को थाने बुलाया था,आरोप वही तबियत बिगड़ी
  • पुलिस ने कहा थाने से निकलने के बाद गई है जान,जेसीपी ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वाशन

man died under suspicious circumstances : कानपुर पुलिस पर बड़े आरोप लगे हैं.एक युवक की सन्दिग्ध परिस्थितियों में थाने में मौत हो गई.परिजनों ने थाने में शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया.रोना पीटना मचा रहा.देर रात तक वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग करते रहे.एडीएम सिटी के पहुंचने पर परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया.लेकिन परिजन चौकी इंचार्ज और दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं,इस गम्भीर मामले में पुलिस ने कहा कि हर एंगल से जांच की जा रही है.सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं.

प्लॉट को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद

दो पक्षों में प्लॉट के विवाद को लेकर बुधवार शाम को विवाद हुआ था.हनुमंत विहार थाने की चौकी में तैनात अशोक कुमार ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया. दोनों पक्षों में विवाद वहां भी हुआ.आरोप है कि दूसरे पक्ष के सामने ही दिनेश सिंह को दरोगा ने बुरी तरह पीटा. जिससे उनकी तबियत बिगड़ गयी.अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.सू

परिजनो का आरोप दूसरे पक्ष के सामने पुलिस ने पीटा,वही तबियत बिगड़ी थी

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

दरअसल मृतक के बेटे ने आरोप लगाते हुए बताया कि, नौबस्ता गल्ला मंडी के पास उनका खरीदा हुआ प्लॉट है.जिस पर प्रीति वर्मा नाम की दबंग महिला कब्जा करने के उद्देश्य से कई बार मृतक और उसके परिवार को डरा धमका रही थी. यही नहीं 3 महीने पहले फर्जी एससी एसटी एक्ट में फंसा कर उन्हें जेल भिजवा दिया था.लेकिन जब वह जेल से वापस आए तो एक बार फिर उसने पुलिस के साथ मिलकर मृतक को पहले तो पूछताछ के लिए थाने बुलवाया.

शव रखकर परिजनों ने थाने के बाहर किया हंगामा

आरोप है कि पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार दूसरे पक्ष के सामने दिनेश के साथ मारपीट करने लगे.जिससे उनकी मौत हो गई.मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने थाने में ही विलाप करना शुरू कर दिया.देर रात तक शव रखकर थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया. इस दौरान हंगामे की सूचना पर कई थानों का फोर्स ,पीएसी एडीसीपी अंकिता शर्मा भी पहुंच गई.उन्होंने समझाने का प्रयास किया और वे कार्रवाई के साथ 10-10 लाख रुपये व नौकरी की मांग पर अड़े रहे.

जेसीपी ने कहा इस मामले में जांच की जा रही

हालांकि इस पूरे मामले पर जब ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि,शहर के सभी थानों में हाई डेफिनेशन वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ साथ वॉइस रिकॉर्डिंग वाले कैमरे लगे हुए हैं.जहां पर यह घटना घटित हुई है वह थाना भी सीसीटीवी कैमरा से लैस है. जिसके फुटेज मंगवाए हैं. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.जो कि इस घटना से जुड़ा और थाना परिसर का ही है उसे भी ध्यानपूर्वक देखा जा रहा है.वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जाएगी. साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वाले शख्स को भी बख्शा नहीं जाएगा.

 

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us