Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Crime In Kanpur: कानपुर में मौलाना 14 साल की लड़की के साथ करता रहा रेप, प्रेग्नेंट होने पर खिला दी गर्भपात की दवा

Crime In Kanpur: कानपुर में मौलाना 14 साल की लड़की के साथ करता रहा रेप, प्रेग्नेंट होने पर खिला दी गर्भपात की दवा
नाबालिग से दुष्कर्म, image credit original source

Kanpur News In Hindi

यूपी (Up) के कानपुर (Kanpur) में मस्जिद (Mosque) के एक मौलाना (Maulana) ने 14 साल की नाबालिग के साथ 4 महीने तक रेप किया. इस दौरान जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो उसने उसे दवा खिलाकर गर्भपात (Abortion) करवा दिया. हालत बिगड़ने पर जब इस मामले की सूचना पुलिस को मिली तो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है.

मौलाना ने 14 साल की नाबालिग से किया रेप

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) से बेहद दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. नौबस्ता (Naubasta) थाना क्षेत्र में रहने वाला एक गरीब परिवार दो वक्त की रोटी के लिए मेहनत मजदूरी का काम करता है, उनके घर के सामने ही सोनू नाम का हाफिज रहता है जो इलाके की एक मस्जिद में मौलाना है.

परिजनों के मुताबिक आरोपी सोनू पिछले कई महीनों से उनकी 14 साल की बेटी को खाने पीने की चीजों का लालच देकर घर बुलाता था लेकिन घर बुलाकर वह उसके साथ दुष्कर्म (Raped) किया करता था वहीं जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर सब पर दबाव बनाया. लड़की का गर्भपात होने पर मामला पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

accused_arrested_in_kanpur
आरोपित मौलाना गिरफ्तार

लड़की ने खुद के साथ हुई दरिंदगी की सारी दास्तां माँ को सुनाई

कानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी सोनू को पुलिस ने जेल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक लड़की जब गर्भवती (Pregnant) हो गई तो आरोपी काफी डर गया, इसलिए उसने लड़की को गर्भपात की गोलियां खिला दी जिससे उसकी तबीयत काफी खराब हो गई.

ईद के त्यौहार के दिन भी बच्ची काफी डरी और सहमी हुई बैठी थी जहां सब बच्चे ईद का त्यौहार मना रहे थे तो वहीं वह घर से निकलने में भी घबरा रही थी इसके बाद लड़की की मां ने जब उसका कारण पूछा तो उसके साथ हुई हैवानियत की सारी सच्चाई अपनी मां को बताई जिसे सुनकर उसकी मां के भी होश उड़ गए आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची 3 महीने की प्रेग्नेंट है.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

इस घटना के बाद गुस्साए और घबराए परिजन शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे. लड़की के नाबालिग होने के चलते पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी मौलाना सोनू के खिलाफ पॉस्को एक्ट और जान से मारने जैसी संगीन धाराओं समेत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

हालांकि पुलिस द्वारा जब आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया गया तो पहले उसने इन आरोपों को भी बुनियाद बताया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने अपने सारे गुनाह कबूल कर लिए. पुलिस ने आरोपित मौलाना को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us