Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime News: 50 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ कलक्टरगंज थाना प्रभारी धरे गए

Kanpur Crime News: 50 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ कलक्टरगंज थाना प्रभारी धरे गए
कलक्टरगंज थाना प्रभारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, फोटो साभार सोशल मीडिया

Kanpur Inspector Bribe: कानपुर से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, अभी घाटमपुर में लेखपाल का रिश्वत लेने का प्रकरण ठंडा नहीं हुआ था कि अब कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात कलक्टरगंज थाना प्रभारी राम जन्म गौतम को 50 हज़ार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया, इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में रिश्वत लेते धरे गए थानेदार, 50 हजार की रिश्वत ले रहे थे
  • एंटी करप्शन टीम में थाना परिसर स्थित सरकारी आवास से किया रंगेहाथ गिरफ्तार
  • पुलिस आयुक्त ने किया निलंबित, विभागीय कार्रवाई के दिये आदेश

Police station incharge took bribe : कानपुर में रिश्वत लेने का प्रकरण जोर-शोर से चल रहा है, कभी तहसील परिसर में लेखपाल का घूस लेने का मामला तो अब कानपुर पुलिस की किरकिरी हुई है, आमजनमानस की सुरक्षा में लगे ये पुलिसकर्मी अब जनता का पैसा भी नहीं छोड़ रहे, पीड़ित की सुनवाई तो दूर उल्टा उनसे रकम ही ऐंठने लगे, जब इसकी शिकायत एंटी करप्शन की टीम से की गई ,जिसके बाद उस रिश्वतखोर पुलिसकर्मी को ट्रैप किया गया.

एंटी करप्शन ने पकड़ा रंगे हाथ

कानपुर पुलिस एक बार फिर निशाने पर है, एंटी करप्शन ने रंगे हाथ घूस लेते कलक्टरगंज थाना प्रभारी राम जन्म गौतम को गिरफ्तार किया है. दरअसल फीलखाना के रहने वाले नरेंद्र कुमार गुप्ता कलक्टरगंज इलाके में एक मकान खरीदा था. मकान में पहले से ही किरायेदार भी थे, मकान जर्जर था जिसके चलते नरेंद्र उसे खाली कराना चाहते थे, जिस दिन नरेंद्र खाली कराने पहुंचे तभी वहां कब्जा कर रहे लोगों से नरेंद्र का विवाद हो गया.

न्याय तो नहीं मिला, उल्टा मांगी थानेदार ने रिश्वत

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

इस विवाद में मकान मालिक के साथ मारपीट भी हुई, पीड़ित नरेंद्र इस मामले की शिकायत लेकर कलक्टरगंज थाने पहुंचा , जहां न्याय तो मिला नहीं, लेकिन मकान खाली कराने के एवज में कलक्टरगंज थाना प्रभारी राम जन्म गौतम ने 50 हज़ार की रिश्वत की मांग कर दी. पीड़ित ने इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से कर दी,फिर एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

थाना प्रभारी को रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम ने कुछ इस तरह से योजना बनाई, फिलैथलीन पाउडर लगे 50 हजार रुपये के नोटों के साथ एंटी करप्शन टीम ने पीड़ित युवक को थाना परिसर पर स्थित थाना प्रभारी के आवास पर भेजा. जैसे ही उसने थाना प्रभारी को पैसे दिए तभी रिश्वत लेते ही एंटी करप्शन की 14 सदस्यीय टीम आ धमकी और थाना प्रभारी राम जन्म गौतम को रंगे हाथ दबोच लिया और उन्हें गिरफ्तार पर कोतवाली ले गई. टीम लगातार थाना प्रभारी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

पुलिस कमिश्नर ने किया सस्पेंड

वहीं रिश्वत लेने वाले मामले की जानकारी होते ही कानपुर पुलिस हरकत में आयी और पुलिस कमिश्नर आरके स्पर्णकार ने थाना प्रभारी रामजनम गौतम को तत्काल निलंबित कर दिया साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कराने के आदेश भी दिए.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us