Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime: UPSSSC परीक्षा पास कर बन गया स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट ! सामने आई सच्चाई तो रह गए सभी दंग

Kanpur Crime: UPSSSC परीक्षा पास कर बन गया स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट ! सामने आई सच्चाई तो रह गए सभी दंग
फर्जी मार्कशीट बनवाकर कर ली upsssc परीक्षा पास : फोटो साभार गूगल

कानपुर से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.फर्जी मार्कशीट लगाकर एक युवक ने यूपीएसएसएससी की परीक्षा पास कर स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट की नौकरी पा ली.जब डॉक्युमेंट्स की जांच की गई तो फर्जीवाड़ा सामने आया.पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में बीएससी की फर्जी मार्कशीट बनवाकर पास कर ली upsssc की परीक्षा
  • स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट की करने लगा नौकरी, सत्यापन में सच्चाई आयी सामने निकला फर्जीवाड़ा
  • आरोपित युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य बिंदुओं की कर रही है जांच

B.sc marksheet found fake during verification : सरकारी नौकरी को लेकर बड़े-बड़े फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं. उत्तरप्रदेश के कानपुर से भी कुछ इसी तरह से नौकरी पाने का फर्जीवाड़ा सामने आया है.अक्सर खबर सामने आती है कि कुछ लोग नौकरी पाने की चाहत में फर्जी दस्तावेज का प्रयोग कर इतना बड़ा रिस्क लेते हैं जिसके बाद इनकी धरपकड़ की जाती है .यहां भी एक युवक ने कुछ ऐसा ही किया,यही नहीं उसने यूपीएसएसएससी की परीक्षा भी पास कर ली बाद में क्या हुआ आपको बताते हैं..

बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला बड़ा फर्जीवाड़ा

कानपुर से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.फर्जी मार्कशीट के जरिये स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट की नौकरी पाने वाले युवक संतोष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.संतोष ने फर्जी बीएससी पास की मार्कशीट बनवाकर इस परीक्षा में प्रयोग किया और उसे नौकरी मिल गयी.जब मार्कशीट की जांच की गई तो वह फर्जी निकली.

कानपुर यूनिवर्सिटी के एक्जाम कंट्रोलर ने पकड़ा फर्जीवाड़ा

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक संतोष कुमार गोरखपुर का रहने वाला है.और वर्तमान में लखनऊ में रह रहा था. कानपुर यूनिवर्सिटी के एक्ज़ाम कंट्रोलर राकेश कुमार ने पुलिस से इस फर्जीवाड़े की शिकायत की थी. फर्जी मार्कशीट का प्रयोग कर संतोष कुमार ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की. आपको बता दें इतना ही नहीं संतोष ने यूपीएसएसएससी परीक्षा पास करने के साथ ही स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट की नौकरी भी पा ली.जब मार्कशीट का सत्यापन किया गया तब सत्यता हासिल लगी,कि इसका चयन फर्जी तरह से हुआ है.तत्काल पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

आरोपित को किया गिरफ्तार,अन्य बिन्दुओ की पड़ताल में जुटी पुलिस

इस मामले में कल्ल्याणपुर एसीपी विकास पांडे ने बताया कि फर्जी मार्कशीट की शिकायत पर अरोपित युवक संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.पूछताछ में यह बात और सत्यापन में यह बात सामने आई है कि बीएससी की फर्जी मार्कशीट बनाकर उसने यह परीक्षा पास की.इस मामले में यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर इसने यह मार्कशीट कहाँ से बनवाई थी और इसके पीछे और किसका हाथ है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us