Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के युवक को फांसी की सजा ! पंजाब में मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद की थी हत्या 

फतेहपुर के युवक को पंजाब की लुधियाना कोर्ट ने सुनाई फांसी (फाइल फोटो सोनू): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) फतेहपुर (Fatehpur) के रहने वाले युवक को पंजाब की लुधियाना (Ludhiana) कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. खागा कोतवाली क्षेत्र के टेसाही बुजुर्ग का रहने वाले युवक को पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का दोषी माना गया है. 

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के रहने वाले एक युवक को पंजाब (Punjab) की लुधियाना अदालत (Ludhiana Court) ने 5 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में फांसी की सजा सुनाई है.

अदालत ने दोषी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. बताया जा रहा है कि घटना दिसंबर 2023 की है, जब आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी करने के बाद शव को बेड बॉक्स में छिपा दिया था. 

कैसे हुआ अपराध का खुलासा?

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (FTSC) अमरजीत सिंह की अदालत में इस निर्मम हत्या और दुष्कर्म मामले की सुनवाई हुई. अभियोजन पक्ष की ओर से ADGC राजेश मेहरा ने अदालत में पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की. 

घटना 28 दिसंबर 2023 को पंजाब के लुधियाना जिले के डाबा थाना क्षेत्र में हुई थी. 5 साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी फतेहपुर (Fatehpur) के खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के टेसाही बुजुर्ग गांव निवासी सोनू उसे चॉकलेट देने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने चचेरे भाई अशोक के कमरे में ले गया.

Read More: Fatehpur News: कैंसर पीड़ित को ब्लड नहीं मिला? जिला अस्पताल ने बताया पूरा सच, 12 यूनिट खून देने का दावा

दुष्कर्म के बाद हत्या, फिर फरार हुआ आरोपी

बच्ची को कमरे में ले जाकर सोनू ने हैवानियत की हदें पार करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. वारदात को छुपाने के लिए आरोपी ने शव को दीवान बेड के बॉक्स में रख दिया और कमरे में ताला लगाकर भाग निकला. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान

जब बच्ची देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. काफी तलाश के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई.

Read More: Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम

CCTV से हुआ खुलासा, पुलिस ने बरामद किया शव

जांच के दौरान इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज में सोनू को बच्ची का हाथ पकड़कर ले जाते हुए देखा गया. फुटेज पुलिस के लिए बड़ा सुराग साबित हुआ. पुलिस ने पीड़ित परिवार के साथ संदिग्ध कमरे की तलाशी ली, जहां बेड के बॉक्स में बच्ची का खून से लथपथ शव बरामद हुआ. पुलिस ने धड़पकड़ करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

लुधियाना कोर्ट ने आरोपी को सुनाई फांसी की सजा

गुरुवार को लुधियाना की POCSO अदालत ने मामले की अंतिम सुनवाई की. अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई. इसके साथ ही 5 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया.

28 Mar 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर के युवक को फांसी की सजा ! पंजाब में मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद की थी हत्या 

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के रहने वाले एक युवक को पंजाब (Punjab) की लुधियाना अदालत (Ludhiana Court) ने 5 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में फांसी की सजा सुनाई है.

अदालत ने दोषी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. बताया जा रहा है कि घटना दिसंबर 2023 की है, जब आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी करने के बाद शव को बेड बॉक्स में छिपा दिया था. 

कैसे हुआ अपराध का खुलासा?

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (FTSC) अमरजीत सिंह की अदालत में इस निर्मम हत्या और दुष्कर्म मामले की सुनवाई हुई. अभियोजन पक्ष की ओर से ADGC राजेश मेहरा ने अदालत में पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की. 

घटना 28 दिसंबर 2023 को पंजाब के लुधियाना जिले के डाबा थाना क्षेत्र में हुई थी. 5 साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी फतेहपुर (Fatehpur) के खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के टेसाही बुजुर्ग गांव निवासी सोनू उसे चॉकलेट देने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने चचेरे भाई अशोक के कमरे में ले गया.

दुष्कर्म के बाद हत्या, फिर फरार हुआ आरोपी

बच्ची को कमरे में ले जाकर सोनू ने हैवानियत की हदें पार करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. वारदात को छुपाने के लिए आरोपी ने शव को दीवान बेड के बॉक्स में रख दिया और कमरे में ताला लगाकर भाग निकला. 

जब बच्ची देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. काफी तलाश के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई.

CCTV से हुआ खुलासा, पुलिस ने बरामद किया शव

जांच के दौरान इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज में सोनू को बच्ची का हाथ पकड़कर ले जाते हुए देखा गया. फुटेज पुलिस के लिए बड़ा सुराग साबित हुआ. पुलिस ने पीड़ित परिवार के साथ संदिग्ध कमरे की तलाशी ली, जहां बेड के बॉक्स में बच्ची का खून से लथपथ शव बरामद हुआ. पुलिस ने धड़पकड़ करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

लुधियाना कोर्ट ने आरोपी को सुनाई फांसी की सजा

गुरुवार को लुधियाना की POCSO अदालत ने मामले की अंतिम सुनवाई की. अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई. इसके साथ ही 5 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया.

Latest News

Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई
फतेहपुर के बिंदकी कस्बे में भूमि विवाद के बीच नीम के पेड़ काटने और शिकायतकर्ता दंपती के साथ कथित दुर्व्यवहार...
21 जून का राशिफल: किसे मिलेगा व्यापार में लाभ, किसे रहना है सावधान, जानें मेष से मीन तक का दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल
Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम
UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम
Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

Follow Us