Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण हादसा 3 की मौत बड़ी संख्या में लोग घायल: Image Credit Original Source

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं. लमतरा ब्रिज के पास यात्री बस और ओवरलोड हाइवा की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल यात्री को 1 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की है.

Katni Madhya Pradesh: कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र स्थित लमतरा ब्रिज के पास रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कटनी से विजयराघवगढ़ जा रही यात्रियों से भरी बस सामने से आ रहे एक ओवरलोड हाइवा से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए.

लमतरा ब्रिज के पास हुई आमने-सामने की टक्कर

जानकारी के मुताबिक कटनी से विजयराघवगढ़ की ओर जा रही यात्री बस जब लमतरा ब्रिज के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक ओवरलोड हाइवा से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई.

बस में सवार कई यात्री सीटों और खिड़कियों के बीच फंस गए. हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. कई यात्रियों को बस की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया. दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा.

स्थानीय लोगों ने बचाई कई जिंदगियां

हादसे के बाद सबसे पहले स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए बचाव अभियान शुरू किया. बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए लोगों ने काफी मशक्कत की. सूचना मिलने पर डायल-112, एंबुलेंस और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई. घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

अस्पताल सूत्रों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है. राहत कार्य के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी. कई घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कराया गया है.

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

हादसे में तीन लोगों की मौत, मृतकों की हुई पहचान

इस भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है. मृतकों की पहचान किशन कोल (30) निवासी कुशमा, नीलम प्रजापति (26) निवासी झिरिया और राजू चौधरी (26) निवासी खरखरी के रूप में हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया.

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रशासन मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कह रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतकों में कुछ लोग अपने निजी कार्य से यात्रा कर रहे थे. अचानक हुए इस हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है.

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, कई की हालत गंभीर

दुर्घटना में प्रेम भाई, कृष्णा भाई, भूरा चौधरी, राधाबाई, प्रेमलाल चौधरी, रीना चक्रवर्ती, रानी, पार्वती, मिली, राम बर्मन, वर्षा बर्मन, शिवा बर्मन, सूर्य बर्मन, शैलेष सोनी, अंजनी कुशवाहा, वीर कुशवाहा, चांदनी कुशवाहा, रंजन पाल, वंशिका लोधी, संध्या सोनी, रामवीर सोनी, ओमप्रकाश पटेल, दिवाकर दुबे, देवीदीन, जितेंद्र मिश्रा, अमित पटेल और माली आदिवासी सहित कई यात्री घायल हुए हैं.

सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका विशेष उपचार किया जा रहा है. प्रशासन लगातार घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है. डॉक्टरों की टीम जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की तैयारी भी कर रही है. अस्पताल में घायलों के परिजन बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान

कटनी हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल एक यात्री को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया गया है.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us