Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: होली की रात रंगों में छिपी साजिश ! बहू की गला घोंटकर हत्या, लाश ठिकाने लगाते पकड़े गए आरोपी

Fatehpur News: होली की रात रंगों में छिपी साजिश ! बहू की गला घोंटकर हत्या, लाश ठिकाने लगाते पकड़े गए आरोपी
फतेहपुर में दहेज के लिए बहू की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में होली की रात ससुरालियों ने बहू की गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को ठिकाने लगाने के लिए गड्ढा खोद डाला. घटना धाता थाना (Dhata Thana) क्षेत्र की है. पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में होली की रात जब हर ओर जश्न और रंगों की बौछार थी, तब एक नवविवाहिता की जिंदगी से बेरहमी से सारे रंग छीन लिए गए. शादी के तीन साल भी पूरे नहीं हुए थे कि रिंशु सिंह की सांसें उसके ही ससुरालवालों ने हमेशा के लिए रोक दीं.

उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई और लाश को ठिकाने लगाने के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था. लेकिन मायके वालों के अचानक पहुंचने से यह खौफनाक राज खुल गया. जब उन्होंने अपनी बेटी का निर्जीव शरीर जमीन पर पड़ा देखा, तो उनका कलेजा फट गया. 

शादी के बाद से ही ससुराल में झेल रही थी जुल्म

कौशांबी जिले के कमलेश सिंह ने अपनी बेटी रिंशु की शादी 21 नवंबर 2021 को धाता थाना (Dhata Thana) क्षेत्र के अहमदपुर कुसुंभा गांव निवासी अमन सिंह से की थी. शादी के बाद बेटी को ससुराल में खुश देखने का सपना जल्द ही टूट गया.

पति अमन, सास पुश्ला देवी, ससुर दानपाल सिंह और जेठ पंकज सिंह ने उस पर 5 लाख रुपये नकद और अपाचे मोटरसाइकिल के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया. जब मायके वालों ने असमर्थता जताई, तो ससुराल में रिंशु के लिए जुल्म और बढ़ते चले गए. उसे रोजाना शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्ट तंत्र में पिस रही जनता ! मस्ती में नगर पालिका, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम से कार्रवाई की मांग

इतना ही नहीं, ससुर दानपाल ने अपनी बहू पर बुरी नीयत डालने की कोशिश तक की, जिसे लेकर उसने अपने माता-पिता को भी बताया था, लेकिन समाज और बदनामी के डर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. 

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

होली की रात आई काल बनकर, पहले मारपीट फिर हत्या

जानकारी के मुताबिक बीते 14 मार्च की रात, जब पूरा गांव रंग और गुलाल की मस्ती में झूम रहा था, रिंशु के अपने ही घर में उसके खिलाफ मौत की साजिश रची जा रही थी. 

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

रात में घर के अंदर झगड़ा शुरू हुआ, फिर रिंशु के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. उसकी चीखें बाहर न जाएं, इसके लिए दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी गईं. जब वह बेहोश हो गई, तो पति अमन ने अपने ही हाथों से गला घोंटकर उसकी जान ले ली. 

मायके वालों ने देखा खौफनाक मंजर, चार लोगों पर मुकदमा 

देर रात किसी तरह इस जघन्य वारदात की सूचना मायकेवालों को मिली. वे बदहवास दौड़ते हुए ससुराल पहुंचे और जो देखा, उससे उनकी रूह कांप गई. रिंशु की लाश जमीन पर पड़ी थी और ससुरालवाले उसे ठिकाने लगाने के लिए गड्ढा खोद रहे थे. मायके वालों के हंगामे के बाद आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस को सूचना दी जा चुकी थी.

थानाध्यक्ष आलोक पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us