Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: लुधियाना में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के बाद फरार हुआ फतेहपुर का सोनू ! तलाश में गांव पहुंची पुलिस तो मचा हड़कंप

Fatehpur News: लुधियाना में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के बाद फरार हुआ फतेहपुर का सोनू ! तलाश में गांव पहुंची पुलिस तो मचा हड़कंप
फतेहपुर के सोनू ने लुधियाना में बच्ची से किया दुष्कर्म : फोटो प्रतीकात्मक

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) के रहने वाले सोनू ने पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया. स्थानीय पुलिस और लुधियाना पुलिस जब छापेमारी करने गांव पहुंची तो हड़कंप मच गया.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले सोनू ने पंजाब (Panjab) के लुधियाना (Ludhiana) में ऐसा जघन्य अपराध किया की शनिवार को स्थानीय पुलिस और लुधियाना की पुलिस उसके गांव पहुंच गई. मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. आरोपी सोनू खागा क्षेत्र के टेसाही बुजुर्ग गांव का रहने वाला है जिसने लुधियाना के डाबा थाना क्षेत्र के आजाद नगर में एक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या कर दी.

खेलने के बहाने बच्ची को ले गया था सोनू 

लुधियाना के डाबा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज़ाद नगर इलाके में रहने वाले सोनू ने पड़ोस की चार साल की बच्ची को खेलने के बहाने अपने घर ले गया. बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद उस मासूम का भाई उसे बुलाने आया तो आरोपी सोनू ने कहा कि वह उसे खेलने के बाद छोड़ देगा. गुरुवार देर रात जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे खोजते हुए घर पहुंचे तो घर में बाहर से ताला लगा हुआ था. घर वालों ने उसे फोन किया तो फोन बंद था. चार साल की बच्ची के लापता होने पर लोगों द्वारा आरोपी के भाई को फोन किया गया तो वो मौके पर पहुंचा लेकिन उसे भी इसकी जानकारी नहीं थी. तभी इसकी जानकारी पुलिस को दी गई

घर के अंदर बच्ची को देख पुलिस और परिजन रह गए दंग

आरोपी के घर का ताला बंद होने पर स्थानीय पुलिस ने जब ताला तोड़ कर अंदर देखा तो सबके सब दंग रह गए. मासूम का शव घर के अंदर पड़े बेड के बक्से में मिला. चार साल की बच्ची को इस हालत में देख परिजन बदहवास हो गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर आरोपी के तलाश में जुट गई.

दो महीने पहले अपने भाई के साथ लुधियाना गया था सोनू

चार साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले में फरार चल रहा सोनू दो महीने पहले अपनी मौसी के लड़के मयंक के साथ अपने गांव टेसाही बुजुर्ग से लुधियाना (Ludhiana) गया था. जहां उसने इस वारदात को अंजाम देकर से फरार हो गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में 112 पंचायत सचिवों पर गिरी गाज, जून का वेतन रोका, दो दिन में जवाब नहीं दिया तो निलंबन

जानकारी के मुताबिक शनिवार को लुधियाना पुलिस और फतेहपुर (Fatehpur UP) की स्थानीय पुलिस उसे ढूंढते हुए उसके गांव पहुंची. घर में छापेमारी करते हुए उसकी तलाश की गई उसके परिजनों और गांव के लोगों से भी जानकारी ली गई लेकिन पुलिस को आरोपी की कोई जानकारी नहीं. स्थानीय पुलिस और लुधियाना पुलिस उसके रिश्तेदारों और मित्रों के यहां पर भी उसे खोज कर रही है

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Latest News

Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के सौंरा गांव में तालाब की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का...
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Follow Us