Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

फतेहपुर सड़क हादसे में दो की मौत एक गंभीर (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर के असोथर क्षेत्र में यमुना पुल पर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है. मृतक शिवम की शादी 10 दिन पहले ही हुई थी. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन से मुआवजा और कार्रवाई की मांग की.

Fatehpur Accident News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. यमुना नदी पुल पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार और गुस्से का माहौल है.

यमुना पुल पर तेज रफ्तार डंपर बना काल

असोथर थाना क्षेत्र के रामनगर कौहन स्थित यमुना नदी पुल पर गुरुवार देर रात भीषण हादसा हो गया. जरौली गांव निवासी शिवम सिंह, शनि निषाद और बसंता बाइक से बांदा जनपद के मर्का बाजार एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. देर रात जब तीनों वापस लौट रहे थे तभी पुल पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर हालत में भर्ती

हादसे में शिवम सिंह पुत्र बछऊ और शनि निषाद पुत्र लोटन निषाद निवासी जरौली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं तीसरा युवक बसंता पुत्र श्यामकरण गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत पास के पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया. बसंता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. उधर दो परिवारों में अचानक आई इस त्रासदी से कोहराम मचा हुआ है.

शादी के 10 दिन बाद ही टूटा सपना, दुल्हन पर दुखों का पहाड़

इस हादसे की सबसे मार्मिक तस्वीर शिवम के घर से सामने आई. शिवम की शादी महज 10 दिन पहले ही हुई थी और घर में अभी तक खुशियों का माहौल था. नई दुल्हन ने अपने जीवन की नई शुरुआत ही की थी कि इस हादसे ने उसकी दुनिया उजाड़ दी. शादी के गीतों की जगह अब घर में चीखें गूंज रही हैं. परिवार के लोग सदमे में हैं और दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग भी इस घटना से गहरे दुख में हैं और हर आंख नम दिखाई दे रही है.

Read More: UPPCS Topper 2024: किसान के बेटे ने इतिहास रच पाई सफलता, 9वीं रैंक लगाकर बना SDM, फतेहपुर के शुभम सिंह की संघर्ष भरी कहानी

हादसे के बाद भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने सड़क की जाम

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. जब पुलिस शवों को ट्रैक्टर से ले जा रही थी तब जरौली मोड़ के पास ग्रामीणों ने ट्रैक्टर रोक लिया. गुस्साए लोगों ने शव नीचे उतरवाकर सड़क पर रख दिए और जाम लगा दिया. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को मौके पर बुलाने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और आरोपी डंपर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में शादी के नाम पर संगठित ठगी का खुलासा, फर्जी कॉल सेंटर से 6 गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा

प्रशासन मौके पर, आरोपी वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही असोथर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. एडीएम और एएसपी समेत कई अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात डंपर चालक की तलाश तेज कर दी गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन की पहचान हो सके. प्रशासन ने जल्द कार्रवाई और सहायता का आश्वासन दिया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा

01 May 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Fatehpur Accident News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. यमुना नदी पुल पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार और गुस्से का माहौल है.

यमुना पुल पर तेज रफ्तार डंपर बना काल

असोथर थाना क्षेत्र के रामनगर कौहन स्थित यमुना नदी पुल पर गुरुवार देर रात भीषण हादसा हो गया. जरौली गांव निवासी शिवम सिंह, शनि निषाद और बसंता बाइक से बांदा जनपद के मर्का बाजार एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. देर रात जब तीनों वापस लौट रहे थे तभी पुल पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर हालत में भर्ती

हादसे में शिवम सिंह पुत्र बछऊ और शनि निषाद पुत्र लोटन निषाद निवासी जरौली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं तीसरा युवक बसंता पुत्र श्यामकरण गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत पास के पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया. बसंता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. उधर दो परिवारों में अचानक आई इस त्रासदी से कोहराम मचा हुआ है.

शादी के 10 दिन बाद ही टूटा सपना, दुल्हन पर दुखों का पहाड़

इस हादसे की सबसे मार्मिक तस्वीर शिवम के घर से सामने आई. शिवम की शादी महज 10 दिन पहले ही हुई थी और घर में अभी तक खुशियों का माहौल था. नई दुल्हन ने अपने जीवन की नई शुरुआत ही की थी कि इस हादसे ने उसकी दुनिया उजाड़ दी. शादी के गीतों की जगह अब घर में चीखें गूंज रही हैं. परिवार के लोग सदमे में हैं और दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग भी इस घटना से गहरे दुख में हैं और हर आंख नम दिखाई दे रही है.

हादसे के बाद भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने सड़क की जाम

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. जब पुलिस शवों को ट्रैक्टर से ले जा रही थी तब जरौली मोड़ के पास ग्रामीणों ने ट्रैक्टर रोक लिया. गुस्साए लोगों ने शव नीचे उतरवाकर सड़क पर रख दिए और जाम लगा दिया. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को मौके पर बुलाने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और आरोपी डंपर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

प्रशासन मौके पर, आरोपी वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही असोथर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. एडीएम और एएसपी समेत कई अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात डंपर चालक की तलाश तेज कर दी गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन की पहचान हो सके. प्रशासन ने जल्द कार्रवाई और सहायता का आश्वासन दिया है.

Latest News

UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम
उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना शुरू करने जा रही है. पहले चरण में करीब 45 हजार...
Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर
Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं
Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी
Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट

Follow Us