Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर में बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली बहू और पोते को उम्रकैद ! जानिए क्या था मामला

फतेहपुर में पति की हत्या करने वाली पत्नी और बेटे को उम्रकैद: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर जिले में अवैध संबंधों के चलते एक दर्दनाक हत्याकांड का फैसला कोर्ट ने सुनाया है. पत्नी ने अपने प्रेम संबंधों का विरोध करने पर बेटे संग मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी थी. अब फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मां-बेटे दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है.

Fatehpur Court News: यूपी के फतेहपुर जिले में सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड में कोर्ट ने मां-बेटे को उम्रकैद की सजा सुनाई है. मामला दिसंबर 2022 का है जब पत्नी आरती देवी ने अपने प्रेम संबंधों का विरोध करने पर अपने ही पति की हत्या कर दी थी. उसने वारदात को अपने बेटे रवि के साथ मिलकर अंजाम दिया था. कोर्ट ने गवाहों और सबूतों के आधार पर दोनों को दोषी ठहराते हुए कठोर सजा सुनाई है.

दिसंबर 2022 को हुई थी हत्या, ससुर ने किया था मुकदमा

फतेहपुर (Fatehpur) जिले के बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र के एक गांव में 2 दिसंबर 2022 की सुबह सुजीत उत्तम की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके घर के ही दो लोगों—पत्नी आरती देवी और बेटे रवि ने की थी.

सुजीत के पिता रामचंद्र उत्तम ने घटना के अगले ही दिन बकेवर थाने में अपनी बहू और पोते के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की और चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की.

गांव के युवक से थे अवैध संबंध, पति करता था विरोध

जांच में सामने आया कि आरती देवी का अपने ही गांव के एक युवक से अवैध संबंध थे. सुजीत इस रिश्ते का सख्त विरोध करता था. इसी को लेकर दोनों के बीच अकसर झगड़े होते रहते थे. घटना वाले दिन आरती सुबह अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गई थी.

Read More: Fatehpur News: क्या जयराम मान सिंह हत्याकांड को लेकर हटाए गए सीओ सिटी और सदर कोतवाल? पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म

जब वह वापस लौटी तो सुजीत ने फिर से विरोध जताया. यह बात आरती को नागवार गुजरी और उसने रात में बेटे रवि के साथ मिलकर चाकू से सुजीत की गला रेतकर हत्या कर दी. इस हत्या की प्लानिंग पहले से की गई थी या नहीं, इसका खुलासा नहीं हुआ, लेकिन हत्या निर्ममता से की गई थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के विजयीपुर में करोड़ों का घोटाला, फर्जी दस्तावेजों से कराए गए भुगतान, मुकदमें की तैयारी

गवाहों के बयानों और सबूतों से साबित हुआ अपराध

इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर-2 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार प्रथम की अदालत में हुई. अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने पैरवी की. अदालत में कुल आधा दर्जन से अधिक गवाहों के बयान दर्ज हुए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका क्षेत्र में विकास की मांग ! सड़क से लेकर पार्क तक, जाने क्या है इस प्रस्ताव में

सभी गवाहों ने एक जैसी बात कही, जिससे कोर्ट को कोई संदेह नहीं रहा. इसके अलावा फॉरेंसिक सबूत, घटनास्थल की जांच और पुलिस की चार्जशीट ने केस को और मजबूत बना दिया. आखिरकार अदालत ने बहू आरती देवी और पोते रवि को हत्या का दोषी करार देते हुए सजा सुना दी.

उम्रकैद के साथ लगा 50 हज़ार का अर्थदंड 

कोर्ट ने अपने फैसले में साफ तौर पर कहा कि अपराध अत्यंत क्रूरता से किया गया है. दोषियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई गई. साथ ही दोनों पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है. अदालत ने यह भी कहा कि यदि दोषी अगर जुर्माना अदा नहीं करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा.

04 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

UP Fatehpur News: फतेहपुर में बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली बहू और पोते को उम्रकैद ! जानिए क्या था मामला

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur Court News: यूपी के फतेहपुर जिले में सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड में कोर्ट ने मां-बेटे को उम्रकैद की सजा सुनाई है. मामला दिसंबर 2022 का है जब पत्नी आरती देवी ने अपने प्रेम संबंधों का विरोध करने पर अपने ही पति की हत्या कर दी थी. उसने वारदात को अपने बेटे रवि के साथ मिलकर अंजाम दिया था. कोर्ट ने गवाहों और सबूतों के आधार पर दोनों को दोषी ठहराते हुए कठोर सजा सुनाई है.

दिसंबर 2022 को हुई थी हत्या, ससुर ने किया था मुकदमा

फतेहपुर (Fatehpur) जिले के बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र के एक गांव में 2 दिसंबर 2022 की सुबह सुजीत उत्तम की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके घर के ही दो लोगों—पत्नी आरती देवी और बेटे रवि ने की थी.

सुजीत के पिता रामचंद्र उत्तम ने घटना के अगले ही दिन बकेवर थाने में अपनी बहू और पोते के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की और चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की.

गांव के युवक से थे अवैध संबंध, पति करता था विरोध

जांच में सामने आया कि आरती देवी का अपने ही गांव के एक युवक से अवैध संबंध थे. सुजीत इस रिश्ते का सख्त विरोध करता था. इसी को लेकर दोनों के बीच अकसर झगड़े होते रहते थे. घटना वाले दिन आरती सुबह अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गई थी.

जब वह वापस लौटी तो सुजीत ने फिर से विरोध जताया. यह बात आरती को नागवार गुजरी और उसने रात में बेटे रवि के साथ मिलकर चाकू से सुजीत की गला रेतकर हत्या कर दी. इस हत्या की प्लानिंग पहले से की गई थी या नहीं, इसका खुलासा नहीं हुआ, लेकिन हत्या निर्ममता से की गई थी.

गवाहों के बयानों और सबूतों से साबित हुआ अपराध

इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर-2 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार प्रथम की अदालत में हुई. अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने पैरवी की. अदालत में कुल आधा दर्जन से अधिक गवाहों के बयान दर्ज हुए.

सभी गवाहों ने एक जैसी बात कही, जिससे कोर्ट को कोई संदेह नहीं रहा. इसके अलावा फॉरेंसिक सबूत, घटनास्थल की जांच और पुलिस की चार्जशीट ने केस को और मजबूत बना दिया. आखिरकार अदालत ने बहू आरती देवी और पोते रवि को हत्या का दोषी करार देते हुए सजा सुना दी.

उम्रकैद के साथ लगा 50 हज़ार का अर्थदंड 

कोर्ट ने अपने फैसले में साफ तौर पर कहा कि अपराध अत्यंत क्रूरता से किया गया है. दोषियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई गई. साथ ही दोनों पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है. अदालत ने यह भी कहा कि यदि दोषी अगर जुर्माना अदा नहीं करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा.

Latest News

आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल
18 अप्रैल 2026 का राशिफल खास है क्योंकि अक्षय तृतीया का प्रभाव कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का...
CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर
फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा
Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद

Follow Us