Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Today Video: फतेहपुर में ग़जब हो गया ! 400 केवी ट्रांसमिशन टॉवर पर चढ़े पति-पत्नी, वजह जानकार रह जाएंगे दंग

Fatehpur News Today Video: फतेहपुर में ग़जब हो गया ! 400 केवी ट्रांसमिशन टॉवर पर चढ़े पति-पत्नी, वजह जानकार रह जाएंगे दंग
फतेहपुर में ट्रांसमिशन बिजली के टॉवर पर चढ़े पति पत्नी : Image Credit Viral Video

Fatehpur Husband Wife Climbed Transmission Tower

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. पति-पत्नी के एक झगड़ा हुआ कि दोनों 400 केवी ट्रांसमिशन बिजली के टॉवर पर चढ़ गए. मामला किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के परान का डेरा मजरे रायपुर भरसौल गांव का है. सूचना पर आस-पास लोग सहित जिले के आला अधिकारी उन्हें उतारने का प्रयास कर रहे हैं.

Fatehpur News Today Video: यूपी के फतेहपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. मंगलवार शाम करीब 4 बजे पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद पति गुस्से में 400 केवी ट्रांसमिशन बिजली के टॉवर पर चढ़ गया. बताया जा रहा है कि पति को मानने के लिए पत्नी भी टॉवर पर चढ़ गई.

घटना किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के परान का डेरा मजरे रायपुर भरसौल गांव का है. जानकारी के मुताबिक जिले के आला अधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस और आस-पास लोग युवक को समझाने का प्रयास कर रहे हैं. 

पति-पत्नी में ऐसा हुआ झगड़ा दोनों चढ़े बिजली के टॉवर में (Electric Tower) 

फतेहपुर (Fatehpur) के किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के संगोलीपुर मडैयन गांव निवासी पप्पू निषाद अपनी ससुराल परान का डेरा मजरे रायपुर भरसौल अपनी पत्नी केसिया को लेने आया था. बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर दोनों में खाने पीने को लेकर आपस में विवाद हो गया.

विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में पप्पू घर से निकल और इटरौरा गांव के पास लगे 400 केवी ट्रांसमिशन बिजली के टॉवर में चढ़ गया. पति को चढ़ा देख पत्नी भी टॉवर पर चढ़ गई और पप्पू को उतारने का प्रयास करने लगी. देखते ही देखते गांव के आस पास के लोग भी वहां पहुंच गए और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

नशे का आदी है पप्पू निषाद, बैठ गया टॉवर के इंसुलेटर पर 

वारायल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पप्पू ट्रांसमिशन के टॉवर पर सबसे ऊपर इंसुलेटर पर बैठा है और उसकी पत्नी आधे दूर पर खड़ी होकर उसे उतरने को कह रही है. नीचे वीडियो बनाने वाला शख्स कह रहा है कि जो भी नशा करने को मांग रहा है उसे दिया जाएगा. लेकिन पप्पू उतरने का नाम नहीं ले रहा है.

जानकारी के मुताबिक एसडीएम ASP सहित जिले के आला अधिकारी सहित किशनपुर थाने के पुलिस उसे उतारने का प्रयास करती रही लेकिन पप्पू कोई फर्क नहीं पड़ा और पत्नी भी टॉवर पर चढ़ी रही.

टॉपर पर बैठे रोता रहा पप्पू लग रहा है झटका 

400 केवी ट्रांसमिशन बिजली के टॉवर पर चढ़े पप्पू का नशा जैसे ऊपर तो उसने उतरने का प्रयास किया लेकिन हल्की बारिश के चलते टॉवर गीला हो गया था जिससे उसको बिजली के झटके लग रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट आर के मिश्रा नरैनी गांव के रहने वाले हैं उन्होंने बताया कि देर शाम पप्पू की पत्नी नीचे उतर आई और मौजूद प्रशासन से उसने सारी बात बताई.

एडवोकेट आर के मिश्रा कहते हैं कि पप्पू के पास दो मोबाइल फोन हैं उसके रिश्तेदार और पारिवारिक लोग उससे बात कर रहे हैं तो वो टॉवर में बैठा रो रहा है और नीचे उतर नहीं पा रहा है. बताया जा रहा है कि आला अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पॉवर ग्रिड से बात करके विद्युत आपूर्ति को रोकर देर रात पप्पू निषाद को नीचे उतार कर मेडिकल के लिए भेज दिया है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us