Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Dharmantaran In Fatehpur: फतेहपुर में कम्पनी की आड़ में चल रही थी धर्मांतरण की फैक्ट्री मोहसिन यासीन औऱ अलीम गिरफ्तार

Dharmantaran In Fatehpur: फतेहपुर में कम्पनी की आड़ में चल रही थी धर्मांतरण की फैक्ट्री मोहसिन यासीन औऱ अलीम गिरफ्तार
Fatehpur News:पुलिस हिरासत में आरोपी

फतेहपुर में पिछले कई सालों से अलग अलग नामों से संचालित हो रही कथित मल्टी लेवल मार्केटिंग कम्पनी के बारे में सोमवार को बहुत बड़ा खुलासा हुआ है. कम्पनी की आड़ में यहाँ धर्मांतरण कराने का गंदा खेल चल रहा था. कम्पनी के झांसे का शिकार हुए वाराणसी के युवक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Dharmparivtn Latest News

Fatehpur News: बढ़ी हुई बेरोजगारी में ग़रीब नौजवान बेरोजगार युवा आए दिन नौकरी औऱ रोजगार के नाम फ्रॉड का शिकार हो अपनी जमा पूंजी गंवा रहे हैं. यूपी के फतेहपुर ज़िले में पिछले कई सालों से लखनऊ बाईपास के निकट अलग अलग नामों से संचालित हो रही एक कथित मल्टी लेवल मार्केटिंग कम्पनी का एक औऱ बड़ा फ्रॉड सामने आया है. Dharmantaran In Fatehpur

उल्लेखनीय है कि लखनऊ बाईपास से संचालित कम्पनी पर कुछ महीनों पहले मुकदमा दर्ज हुआ था. कम्पनी से जुड़े कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुईं थीं. जिसके बाद कम्पनी कुछ दिनों तक शांत रही थी. लेकिन इस बीच राधानगर में एक घर से कम्पनी बदले हुए नाम से फ़िर से संचालित होने लगी थी. कम्पनी के झांसे का शिकार हुए कई लड़के यहाँ बंधक बनाए गए थे.

धर्म परिवर्तन का धंधा..

कम्पनी बेरोजगार युवाओं को नौकरी का लालच देकर रुपये तो ऐंठती ही थी साथ ही कम्पनी का संचालक औऱ उसके गुर्गे हिन्दू लड़को का ब्रेनवॉश कर उन्हें मुस्लिम धर्म की ओर आकर्षित कर रहे थे.कम्पनी के फ्राड का शिकार हुए वाराणसी के सिगरा थानाक्षेत्र के हबीबपुरा चंदुआ निवासी सुधांशू चौहान ने एफआईआर में बताया कि उसके मोबाइल पर अरमान अली निवासी जिला गाजीपुर ने 14 जून को फोन किया था. उसकी ट्रांसपोर्ट कंपनी में 15 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से नौकरी लगने की बात कही. Fatehpur Dharm parivartan News

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

वह लालच में अरमान अली के बताए पते पर 16 जून को फतेहपुर आबकारी कार्यालय के पास पहुंचा.उसे अरमान अली तुराबअली का पुरवा ले गया और वहीं रात में रुकवाया.दूसरे दिन अरमान उसे एक मुस्लिम युवक के साथ लखनऊ बाईपास ‌स्थिति मार्केटिंग कंपनी के आफिस ले गया.उससे एक हजार रुपये लिए और रजिस्ट्रेशन की बात कही. उसके बाद घरवालों से रहने और खाने का 10 हजार रुपये मंगवाया.दबाव में आकर उसने गूगल पे से रुपये मंगाकर दिए.वह 17 जून को ऑफिस पहुंचा. जहां से मोहसीन, यासीन उसे और करीब 20 हिंदू लड़कों को 30 से 40 मुस्लिम लोगों के साथ एक मदरसे में ले गए.

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

मदरसे में बताया कि वह लोग उनके अनुसार चलेंगे तो हर महीने एक से दो लाख रुपये कमा सकते हैं.उसके बाद एक सेमिनार हुआ.उसमें वक्ताओं ने संगठन से जुड़कर रुपये कमाने की बात कही.जिसके बाद 19 जून की सुबह करीब साढ़े छह बजे करीब 50 हिंदू और 100 मुस्लिम लड़कों के साथ उसे भी एक मस्जिद ले गए.मस्जिद में एक मौलवी ने मुस्लिम धर्म अपनाने और प्रचार प्रसार की बात कही.एक हफ्ते ट्रेनिंग के बाद रुपये मिलने की बात कही. इसके बाद मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने लगे.मकान मालिक अलीम ने भी धर्म परिवर्तन की को कहा.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

युवक ने बताया कि विरोध करने पर एक कमरे में उसे बंधक बना लिया.उनकी क्रियाकलापों से साफ हुआ कि सामूहिक रुप से मुस्लिम धर्म के मौलवियों के द्वारा धर्म परिवर्तन की साजिश रची जा रही है.वह किसी तरह से जान बचाकर पुलिस तक पहुंचा.

सुधांशू की तहरीर पर पुलिस ने कंपनी के हेड एकलाख, यासीन, मकान मालिक अलीम, मोहसीन, मौलवी, अरमान अली और उसके एक अज्ञात मुस्लिम साथी के खिलाफ धर्म परिवर्तन सहित सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.पुलिस ने मोहसिन अंसारी निवासी मनिहारी थाना फतेहगढ़ जिला फर्रुखाबाद, यासीन मंसूरी निवासी बहादुरगंज थाना मऊ दरवाजा जिला फर्रुखाबाद, मकान मालिक मोहम्मद अलीम को गिरफ्तार किया है.शेष आरोपी फ़िलहाल फ़रार बताए जा रहे हैं.

Tags:

Latest News

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
उत्तर प्रदेश में 1 से 6 सितंबर तक मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने प्रशासन को...
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Follow Us