Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPCL News: फतेहपुर में लाइनमैन की मौत पर भड़का गुस्सा, जैकी के आश्वासन पर JE समेत तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा

फतेहपुर में बिजली विभाग के लाइनमैन की मौत से हंगामा, JE समेत तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा: Image Credit Original Source

फतेहपुर में लाइनमैन नोखेलाल की करंट से मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. पावर हाउस पर शव रखकर प्रदर्शन हुआ. विधायक जैकी के आश्वासन पर JE समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

UPPCL Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक और जान ले ली. मौहार गांव के संविदाकर्मी लाइनमैन नोखेलाल की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए. गुस्साए ग्रामीणों ने पावर हाउस पर शव रखकर हंगामा किया, जिसके बाद विधायक जय कुमार सिंह जैकी के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय गई जान

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी 40 वर्षीय नोखेलाल लोधी बुधवार को अपनी ड्यूटी निभा रहे थे. अलीपुर गांव के सामने सड़क किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर वह फ्यूज जोड़ने का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि बिना लाइन शटडाउन कराए और पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के बिना उन्हें काम पर भेजा गया.

एफआईआर में देरी पर भड़का गुस्सा, पांच घंटे रखा रहा शव

बुधवार को घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया. गुरुवार को पीएम के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा,सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर चौडगरा स्थित एसडीओ कार्यालय पहुंच गए और वहां शव रखकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया.

भीड़ को देखते हुए प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारियों की आपसी गुटबाजी और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. प्रदर्शन के दौरान पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना रहा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई

जैकी ने संभाली कमान, एक घंटे में FIR का दिया भरोसा

स्थिति को बिगड़ता देख क्षेत्रीय विधायक जय कुमार सिंह जैकी मौके पर पहुंचे. उन्होंने अधिशासी अभियंता सत्यप्रकाश, सीओ गौरव शर्मा और मृतक की पत्नी संगीता देवी के साथ बातचीत की. विधायक ने साफ तौर पर कहा कि एक घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज कर उसकी कॉपी परिजनों को दी जाएगी. उनके इस आश्वासन के बाद ही परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए.

Read More: Fatehpur News: कैंसर पीड़ित को ब्लड नहीं मिला? जिला अस्पताल ने बताया पूरा सच, 12 यूनिट खून देने का दावा

JE सस्पेंड, एसएसओ की नौकरी गई, दर्ज हुआ मुकदमा

मृतक की पत्नी संगीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने अवर अभियंता विवेक शर्मा, एसएसओ महेंद्र और एसएसओ रामेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. तहरीर में गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि विभागीय गुटबाजी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया.

Read More: फर्जी मार्कशीट के सहारे 10 साल तक बनी रहीं टीचर, STF जांच में खुला खेल, फतेहपुर BSA ने किया सस्पेंड

साथ ही यह भी कहा गया कि कुछ दिन पहले नोखेलाल को जान से मारने की धमकी दी गई थी. हालांकि घटना के बाद ही एसई अनिल वर्मा ने सख्त कदम उठाते हुए JE विवेक शर्मा को सस्पेंड कर दिया था, जबकि दोनों एसएसओ की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई शुरू कर थी.

बताया जा रहा है कि अधिशासी अभियंता सत्यप्रकाश ने मौके पर मृतक की पत्नी संगीता देवी को 50 हजार रुपए की सहायता दी इसके साथ ही अतिरिक्त 10 लाख देने का आश्वासन भी दिया.

03 Apr 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

UPPCL News: फतेहपुर में लाइनमैन की मौत पर भड़का गुस्सा, जैकी के आश्वासन पर JE समेत तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा

UPPCL Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक और जान ले ली. मौहार गांव के संविदाकर्मी लाइनमैन नोखेलाल की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए. गुस्साए ग्रामीणों ने पावर हाउस पर शव रखकर हंगामा किया, जिसके बाद विधायक जय कुमार सिंह जैकी के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय गई जान

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी 40 वर्षीय नोखेलाल लोधी बुधवार को अपनी ड्यूटी निभा रहे थे. अलीपुर गांव के सामने सड़क किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर वह फ्यूज जोड़ने का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि बिना लाइन शटडाउन कराए और पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के बिना उन्हें काम पर भेजा गया.

एफआईआर में देरी पर भड़का गुस्सा, पांच घंटे रखा रहा शव

बुधवार को घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया. गुरुवार को पीएम के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा,सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर चौडगरा स्थित एसडीओ कार्यालय पहुंच गए और वहां शव रखकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया.

भीड़ को देखते हुए प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारियों की आपसी गुटबाजी और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. प्रदर्शन के दौरान पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना रहा.

जैकी ने संभाली कमान, एक घंटे में FIR का दिया भरोसा

स्थिति को बिगड़ता देख क्षेत्रीय विधायक जय कुमार सिंह जैकी मौके पर पहुंचे. उन्होंने अधिशासी अभियंता सत्यप्रकाश, सीओ गौरव शर्मा और मृतक की पत्नी संगीता देवी के साथ बातचीत की. विधायक ने साफ तौर पर कहा कि एक घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज कर उसकी कॉपी परिजनों को दी जाएगी. उनके इस आश्वासन के बाद ही परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए.

JE सस्पेंड, एसएसओ की नौकरी गई, दर्ज हुआ मुकदमा

मृतक की पत्नी संगीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने अवर अभियंता विवेक शर्मा, एसएसओ महेंद्र और एसएसओ रामेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. तहरीर में गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि विभागीय गुटबाजी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया.

साथ ही यह भी कहा गया कि कुछ दिन पहले नोखेलाल को जान से मारने की धमकी दी गई थी. हालांकि घटना के बाद ही एसई अनिल वर्मा ने सख्त कदम उठाते हुए JE विवेक शर्मा को सस्पेंड कर दिया था, जबकि दोनों एसएसओ की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई शुरू कर थी.

बताया जा रहा है कि अधिशासी अभियंता सत्यप्रकाश ने मौके पर मृतक की पत्नी संगीता देवी को 50 हजार रुपए की सहायता दी इसके साथ ही अतिरिक्त 10 लाख देने का आश्वासन भी दिया.

Latest News

Fatehpur News: 12 साल से ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था 50 हजार का इनामी हसीनउल्ला, STF ने ऐसे दबोचा Fatehpur News: 12 साल से ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था 50 हजार का इनामी हसीनउल्ला, STF ने ऐसे दबोचा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में वर्ष 2014 की 9 लाख रुपये की चर्चित लूट के मामले में 12 साल से...
आज का राशिफल 29 जून 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से पूरे होंगे काम, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
Fatehpur News: फतेहपुर में 112 पंचायत सचिवों पर गिरी गाज, जून का वेतन रोका, दो दिन में जवाब नहीं दिया तो निलंबन
आज का राशिफल 28 जून 2026: मेष से लेकर मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ
केंद्रीय मंत्री को 99.60 लाख की सब्सिडी: अपने ही मंत्रालय की योजना से लाभ मिलने पर उठा विवाद, जानिए पूरा मामला
यूपी में इस तारीख से मानसून देगा दस्तक: 30 जून से शुरू होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत
Gold Price Today: सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए कहां कितना है आज का भाव, कब होगा गोल्ड धड़ाम

Follow Us