Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में पहले घने कोहरे के चलते हाइवे पर भिड़े कई वाहन ! 9 लोग जख्मी

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में पहले घने कोहरे के चलते हाइवे पर भिड़े कई वाहन ! 9 लोग जख्मी
फतेहपुर में घने कोहरे के चलते आपस में भिड़े 7 वाहन : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में सर्दी के पहले घने कोहरे (Fog) के चलते हाइवे पर करीब 7 वाहन आपस में टकरा गए. हादसे में 9 लोग जख्मी हुए हैं जिनमें से गंभीर हालत में 3 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना औंग थाना (Aung Thana) क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भेजते हुए गाड़ियों को हाइवे से हटवाया है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बुधवार भोर पहर घने कोहरे (Fog) के चलते हाइवे पर अचानक कई वाहन एक के बाद एक आपस में भिड़ गए. गाड़ियों के टकराने से करीब 9 लोग ज़ख्मी हो गए जबकि 3 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

घटना औंग थाना (Aung Thana) क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे की है. बताया जा रहा है कि पैनम फैक्ट्री के पास दोनों लेन से आ रही गाड़ियां आपस में भिड़ गईं.

हालाकि किसी भी व्यक्ति की मरने की सूचना नहीं है. हादसे के बाद पूरा मार्ग जाम हो गया था. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भेजते हुए गाड़ियों को क्रेन के माध्यम से किनारे करवाया.

सर्दी की पहली धुंध ने हादसे को दी दावत 

फतेहपुर (Fatehpur) के औंग थाना (Aung Thana) क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर पैनम फैक्ट्री के पास सुबह घने कोहरे (Fog) के चलते दोनों लेन पर चलने वाले सात वाहन एक के बाद एक आपस में ऐसे भिड़े कि कोहराम मच गया.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

जानकारी के मुताबिक पांच ट्रक और दो ट्रेलर आपस में टकराए थे. बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि कुछ वाहनों के परखच्चे उड़ गए. गाड़ियों में सवार 9 लोग ज़ख्मी बताए जा रहे हैं. 3 लोग जो गंभीर रूप से घायल थे वो ड्राइवर और खलासी हैं जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

घंटों लगा रहा हाइवे पर जाम..क्रेन से हटाए गए वाहन 

हाइवे पर अचानक वाहनों के टकराने से चारो ओर हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी. बताया जा रहा है 6 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

थाना अध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रामबालक (20) पुत्र दयाराम निवासी अकबरपुर, हरिश्चंद्र (34) पुत्र भोला सिंह निवासी इटावा, जैद (30) पुत्र हामिद खान निवासी इटावा को गंभीर चोटें आईं थीं जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है.

जानकारी के अनुसार ये सभी चालक व क्लीनर हैं. घायलों को भेजने के बाद पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और यातायात को सामान्य करने के लिए ज्यादा क्षति ग्रस्त गाड़ियों को क्रेन से हटवाकर जाम खुलवाया गया.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us