Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में चंदा वसूलने का गज़ब कारनामा ! नेता जी के गुर्गे फांद गए बाउंड्री, पुलिस भी रही मौजूद

Fatehpur News: फतेहपुर में चंदा वसूलने का गज़ब कारनामा ! नेता जी के गुर्गे फांद गए बाउंड्री, पुलिस भी रही मौजूद
फतेहपुर में असोथर बीडीओ के आवास पर चंदा वसूलने पहुंचे युवक (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में सतारूढ़ दल के नेता जी कहने पर कुछ युवक देर रात असोथर बीडीओ विश्वनाथ पाल के आवास वसूली करने पहुंच गए. दरवाजा ना खुलने पर बाउंड्री भी फांद गए. बाहर देखा गया तो पुलिस भी उनके साथ आई हुई थी. यह गज़ब कारनामा असोथर थाना (Asothar Thana) क्षेत्र के ब्लॉक का है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में सतारूढ़ दल के एक नेता जी अपने कारनामे को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. चंदा ना देने पर जबरन वसूली भी कराई जाती है. शिकायत करने वाला व्यक्ति अब किससे अपना दुखड़ा रोए जब पुलिस भी वसूली भाइयों के साथ चंदा वसूलने पहुंच जाए.

घटना असोथर थाना (Asothar Thana) क्षेत्र के ब्लॉक परिसर की है जहां खंड विकास अधिकारी (BDO) विश्वनाथ पाल ने अपना आवास बना रखा है. बताया जा रहा है कि बीते 16 नवंबर की रात करीब 10 बजे कुछ युवा उनके आवास पहुंच गए. दरवाजा ना खुलने पर बाउंड्री से अन्दर आ गए जानकारी के मुताबिक युवकों के साथ पुलिस भी वहां मौजूद थी. 

नेता जी का फोन नहीं उठा तो बीडीओ के घर पर बोला धावा

फतेहपुर (Fatehpur) के असोथर थाना (Asothar Thana) के खंड विकास अधिकारी (BDO) आवास पर बीते शनिवार की रात करीब 10 बजे कुछ युवकों ने पुलिस कर्मियों के साथ धावा बोल दिया.

बीडीओ विश्वनाथ पाल (Vishwa Nath Pal BDO) ने जानकारी देते हुए बताया कि.उनके चौकीदार ने उनको रोकने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माने और बाउंड्री से अंदर आ गए..उन्होंने कहा कि वो बार-बार मिलने की जिद पर अड़े रहे.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

विश्वनाथ पाल कहते हैं कि मैं अस्वस्थ था. मोबाइल साइलेंट में रख कर करीब 9 बजे ही सो गया था..चौकीदार ने जब मुझे जगाया तो मैंने सुबह मिलने के लिए कहा लेकिन वो नहीं माने और मिलने की जिद करने लगे.

बीडीओ ने बताया कि जब कमरे से बाहर आया तो एक युवक ने किसी से बात करवाई और कहने लगा कि मुझे माननीय ने भेजा है आपका फोन नहीं उठाता..इस नंबर पर बात कर लेना. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

आवास के बाहर खड़ी थी पुलिस की गाड़ी..किससे करें शिकायत

विश्वनाथ पाल कहते हैं कि जब मैंने पुलिस ने शिकायत की बात सोची तो उनके चौकीदार ने कहा कि पुलिस की गाड़ी बाहर खड़ी है और दो पुलिसकर्मी हैं..चौकीदार की बात सुनते ही बीडीओ विश्वनाथ पाल कहने लगे कि जब पुलिस ही ये सब करवा रही है तो किससे शिकायत करें.

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

उन्होंने कहा कि दिए गए नंबर पर सुबह बात हुई तो संबंधित व्यक्ति ने कार्यक्रम को लेकर चंदा देने का जिक्र किया..बीडीओ ने घटना की मौखिक शिकायत सीडीओ से करते हुए सुरक्षा की मांग की है.

सीडीओ ने कहा होगी कड़ी कार्रवाई 

असोथर बीडीओ विश्वनाथ पाल के आवास पर हुई घटना को लेकर जब सीडीओ पवन कुमार मीणा (IAS Pawan Kumar Meena) से उनका पक्ष लिया गया तो उन्होंने नाम चिन्हित करते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है हालाकि जानकारी के मुताबिक अभी तक उस प्रकरण में ना तो कोई शिकायती पत्र दिया गया है ना ही कार्रवाई हुई है.

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us