Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर में काल बनी बारात ! हादसों में 4 की मौत, 6 घायल

UP Fatehpur News: फतेहपुर में काल बनी बारात ! हादसों में 4 की मौत, 6 घायल
फतेहपुर सड़क हादसों में चार की मौत 6 घायल (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दो सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कार्रवाई में जुट गई है.

Fatehpur Accident News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं. गंभीर रूप से घायलों को कानपुर रैफर किया गया है. पहली सड़क दुर्घटना (Road Accident) गुरुवार देर रात थरियांव थाना (thariyaon thana) क्षेत्र के एकारी मोड़ की है.

वहीं दूसरी घटना शुक्रवार भोर पहर सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के नउवाबाग की बताई जा रही है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

एक बाइक में सवार 5 लोग हादसे का शिकार, दो की मौत 

फतेहपुर (Fatehpur) के थरियांव थाना (Thariyao Thana) अंतर्गत हसवा चौकी क्षेत्र के एकारी मोड़ के पास गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे खागा की ओर से आ रही तेज रफ्तार सफारी कार ने एक ही मोटरसाइकिल में सवार पांच लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में चाचा भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार सभी लोग एक ही परिवार के थे. 

बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला के रहने वाले अनिल कुमार (20) पुत्र रामकिशोर लोधी बाइक से फरीदपुर गांव शादी में शामिल होने गया था उसके साथ भतीजा पुष्पेंद्र (10) पुत्र श्रवण, श्रवण (35) पुत्र रामकिशोर, अनिल का दस वर्षीय पुत्र आयुष और नीरज (19) पुत्र मनोज लोधी सवार थे.

Read More: Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक वापस लौटते समय तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने अनिल और पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया. एएसपी विजय शंकर मिश्र ने कहा कि सफारी कार से टक्कर के चलते दो लोगों की मौत हो गई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई हो रही है. 

साध्वी का गुजर रहा था काफिला, घायलों को भेजा अस्पताल 

एकारी मोड़ के पास हुए सड़क हादसे के कुछ देर बाद पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति का काफिला खागा की ओर से आ रहा था. दुर्घटना देख कर वो रुकीं और घायलों को अपने वाहनों से जिला अस्पताल भिजवाया. बताया जा रहा है कि साध्वी सदर अस्पताल भी गईं थीं.

वहीं इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. एक साथ परिवार में दो मौतों से सभी दुःखी हैं.

खड़े कंटेनर में घुसा डीजे वाला बाबू, दो की मौत 

थरियांव थाना के कुछ ही घंटे बाद सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग में एक दूसरा सड़क हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि नेशनल हाइवे पर खड़े कंटेनर में तकरीबन 5 बजे पीछे से एक पिकअप UP 78HN 6741 घुस गई. हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि पिकअप रघुपुर खागा बारात से डीजे साउंड लेकर वापस जा रहा था.

जानकारी के अनुसार हादसे में पिकअप सवार अनूप खान (24) पुत्र बशारत खान निवासी अरन झामी थाना साढ़ कानपुर नगर और गोपाल (20) पुत्र संग्राम सिंह यादव हृदय खेड़ा थाना नरवाल कानपुर नगर की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है.

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us