Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में डीएपी खाद की कालाबाजारी ! रिटायर्ड एआर सचिव पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

Fatehpur News: फतेहपुर में डीएपी खाद की कालाबाजारी ! रिटायर्ड एआर सचिव पर मुकदमा, दो गिरफ्तार
Fatehpur में DAP Fertilizer की कालाबाजारी में रिटायर्ड एआर सचिव पर मुकदमा, गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में डीएपी खाद (dap fertilizer) की कालाबाजारी में लिप्त रिटायर्ड एआर और सचिव पर मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला ललौली थाना (Lalauli Thana) के देवगांव (Devganv) समिति का है.

Fatehpur DAP Fertilizer News: यूपी के फतेहपुर में गेहूं की बोआई के चलते जहां एक ओर किसान समितियों के चक्कर लगा रहे हैं वहीं विभाग से जुड़े कुछ लोग इसका फायदा उठाते हुए डीएपी (DAP IFFCO) की कालाबाजारी करते नज़र आ रहे हैं.

ताजा मामला ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र के देवगांव (Devganv) का है. बताया जा रहा है कि इस समिति के रिटायर्ड सचिव और पूर्व एयार को किसानों (Formers) ने रंगे हाथों पकड़ा था जिसके बाद उनपर मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया.

रात होते ही शुरू होता था काला कारोबार 

फतेहपुर (Fatehpur) के ललौली थाना (Lalauli Thana) के देवगांव (Devganv) सहकारी समिति में रात के अंधेरे में ही काला बाजारी करने के लिए कर्मचारी सक्रिय हो जाते थे. जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों सहकारी समिति देवगांव 360 डीएपी खाद की बोरिया डंप की गई थीं.

किसानों को बीते मंगलवार से खाद देने की बात कही गई. बताया जा रहा है कि रात होने के बाद अचानक समिति के बाहर कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए. रिटायर्ड सचिव अशोक कुमार भी मौके पर पहुंच गया और डीएपी ट्रैक्टरों में लोड होने लगी.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने इसकी सूचना आस-पास के किसानों को दे दी उसके बाद पहुंचे किसानों ने जमकर विरोध किया. पूछें जाने पर अशोक कुमार ने बताया कि बांदा निवासी फतेहपुर में रहे रिटायर्ड एआर सीएल प्रजापति ने अपने भाई के लिए डीएपी मंगवाई है. 

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

रिटायर्ड एआर सचिव पर मुकदमा, दो लोग गिरफ्तार

बहुआ ब्लॉक की देवगांव (Devganv) में हुई कालाबाजारी की घटना को देखते हुए डीएम रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) ने कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. वर्तमान समय में कार्यरत सचिव सत्यम ने रिटायर्ड सचिव अशोक कुमार एआर सीएल प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

बताया जा रहा है कि ललौली पुलिस ने अशोक कुमार सहित एक अन्य व्यक्ति गोलू पाल उर्फ गोविंद निवासी कैथनपुर थाना असोथर को भी गिरफ्तार किया गया है.

संदिग्ध आरोपी को ही बना दिया वादी

देवगांव सहकारी समिति में तैनात सचिव सत्यम को ही विभाग ने वादी बनाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया..वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एआर कॉपरेटिव मोहसिन जमील ने भी वर्तमान में तैनात सचिव की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं..आपको बतादें कि पैसे के लालच में मिलीभगत से डीएपी बांदा सहित अन्य जनपदों में महंगे दामों में ब्लैक की जाती है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us